ePaper

किसान आंदोलन: किसानों के सुख में ही हमारा भी सुख...नवविवाहित जोड़े ने सहयोग स्वरूप भेंट की शादी में मिली रकम

Updated at : 27 Feb 2021 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
किसान आंदोलन: किसानों के सुख में ही हमारा भी सुख...नवविवाहित जोड़े ने सहयोग स्वरूप भेंट की शादी में मिली रकम

Kisan Andolan, Farmers Protest, Support to farmers protest: तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान आंदोलन में लोग अपने अपने तरीके से सहयोग कर रहे हैं. शुक्रवार को पंजाब के मानसा से टीकरी बॉर्डर आए नवदंपती ने अपनी शादी में मिला शगुन किसान आंदोलन को सहयोगस्वरूप भेंटकर आंदोलनकारियों से आशीर्वाद लिया. कहा-किसान सुखी होंगे तभी हम सब भी सुखी रह सकेंगे.

विज्ञापन
  • किसान आंदोलन को सहयोग करने आगे आया नवविवाहित जोड़ा

  • शाधी में मिले शगुन को आंदोलनकारियों को किया भेंट

  • आंदोलनकारियों ने दिया सुखी जीवन का आशिर्वाद

बहादुरगढ़ (हरियाणा): तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान आंदोलन में लोग अपने अपने तरीके से सहयोग कर रहे हैं. शुक्रवार को पंजाब के मानसा से टीकरी बॉर्डर आए नवदंपती ने अपनी शादी में मिला शगुन किसान आंदोलन को सहयोगस्वरूप भेंटकर आंदोलनकारियों से आशीर्वाद लिया. कहा-किसान सुखी होंगे तभी हम सब भी सुखी रह सकेंगे.

किसान आंदोलन को लोग अपने तरीके से समर्थन दे रहे हैं. कोई अपने घर से दूध-दही और लस्सी लेकर आ रहा है, तो कोई सब्जी का दान कर रहा है. नकदी के रूप में कई लोग अपना एक महीने का तो कोई एक दिन का वेतन दान कर रहा है. दो व्यक्तियों ने अपने घर में पुत्र जन्म की खुशी में नकद राशि दान की तो कुछ लोग विवाह अवसर पर आंदोलन में नकद राशि भेंट कर रहे हैं.

Also Read: अंडमान सागर में भूखे-प्यासे मरने को मजबूर थे रोहिंग्या मुस्लिम, भारतीय तटरक्षकों ने दिखायी दरियादिली, 81 को बचाया

शुक्रवार को पंजाब के मानसा से टीकरी बॉर्डर आए बलजीत सिंह और मनवीर कौर ने अपनी शादी में मिली पूरी शगुन राशि किसान आंदोलन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा को सौंप दी. बॉर्डर पर किसानों की सभा के मंच पर धरना संचालकों ने यह राशि ग्रहण की. नवविवाहिता मनवीर कौर ने कहा कि अपनी शगुन राशि को किसानों के लिए भेंट करके वह सुखी जीवन का आशीर्वाद ले रही है. आंदोलन की सफलता से किसानों का भला होगा, और किसानों के भले से ही हम सबका भला होगा. मनवीर कौर के पति बलजीत सिंह ने कहा कि खेती की सफलता में ही हमारी खुशी है.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
संवाद न्यूज

लेखक के बारे में

By संवाद न्यूज

संवाद न्यूज is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola