Fact Check: क्या 19 अप्रैल को होने वाला है लोकसभा चुनाव, जानिए इस दावे में है कितनी सच्चाई
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Mar 2024 7:03 AM
Photo: PTI
Fact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 19 अप्रैल को चुनाव है. हालांकि चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.
Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. बीजेपी कांग्रेस समेत कुछ और दलों ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है. इस बीच एक खबर जोर-शोर से सोशल मीडिया पर आ रही है कि अगले महीने यानी अप्रैल की 19 तारीख को लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. यह मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल को होंगे. ऐसे में आइये पता करते हैं कि वायरल हो रहे मैसेज में कितनी सच्चाई है.
क्या 19 अप्रैल को होंगे लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि चुनाव 19 अप्रैल 2024 को होंगे. मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट 22 मई को आ जाएंगे. 30 मई को केंद्र में सरकार बन जाएगी. वायरल मैसेज में यह भी बताया जा रहा है कि 12 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और नामांकन 28 मार्च से शुरू होगा. लेकिन क्या इस वायरल मैसेज में सच्चाई है.
क्या है सच्चाई वायरल मैसेज की
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर वायरल हो रहे इस मैसेज को चुनाव आयोग ने फर्जी करार दिया है. चुनाव आयोग साफ कर दिया है कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक हैं. आयोग ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव को लेकर कोई भी शेड्यूल जारी नहीं किए गए हैं.
राजनीतिक दल कर रहे हैं चुनाव की तैयारी
लोकसभा चुनाव अब बेहद पास आ गया है. हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दल जोर शोर से तैयारी कर रहे है. इसी कड़ी बीते दिनों बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. अब आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों के लिए सीट शेयरिंग पर समझौता करते हुए चार और तीन के रेशियों से बंटवारा किया था. यानी चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है.
Also Read: Congress: कांग्रेस को ITAT से लगा जोर का झटका, बैंक खातों पर कार्रवाई रोकने की याचिका हुई खारिज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










