Lok Sabha Election 2024: वायनाड से राहुल गांधी उम्मीदवार, कांग्रेस ने फूंका बिगुल, जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Mar 2024 10:54 PM
Photo: ANI, X
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में इन नेताओं के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 अब बेहद पास आ गया है. राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज 39 उम्मीदवारों की सूची का चयन किया है. जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम है. राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का को उम्मीदवार बनाया गया है.
पहली लिस्ट में इन नेताओं के नाम
कांग्रेस ने आज यानी शुक्रवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी की पहली सूची में 39 नाम सामने आए हैं. इनमें वायनाड से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं तिरुवनंतपुरम से पार्टी ने शशि थरूर को मौदान में उतारा है. राजनांदगांव से भूपेश बघेल पार्टी उम्मीदवार हैं. मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा को उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें, कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं जिसमें 15 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी से हैं, जबकि 24 उम्मीदवार पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज से ताल्लुक रखते हैं.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम चुनावी मोड में हैं. हम चुनाव प्रचार में आक्रामक रास्ते पर चल रहे हैं. राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. यह यात्रा गुजरात पहुंच चुकी है. इसकी शुरुआत मणिपुर से हुई और इसका समापन मुंबई में होगा. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता अगले चुनाव में पीएम मोदी को हराने के लिए अधिकतम लोकसभा सीटें जीतना है. गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी. बैठक में प्रत्याशियों के नामों के लेकर चर्चा की गई थी. बताया जा रहा है कि उसी बैठक में कई प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए थे.
शशि थरूर ने कांग्रेस को दिया धन्यवाद
वहीं, तिरुवनंतपुरम से पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे अपनी सीट बचाने का मौका दिया है. मैं एक निष्पक्ष और प्रभावी मुकाबले की आशा करता हूं. उन्होंने कहा कि 15 साल की राजनीति में मुझे कभी भी नकारात्मक प्रचार के लिए एक दिन भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










