Fact Check: 19 अप्रैल को होंगे लोकसभा चुनाव?, जानें इस दावे में है कितनी सच्चाई
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Feb 2024 7:24 AM
Fact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल मैसेज को निर्वाचन आयोग ने फर्जी बताया है. चुनाव आयोग ने मैसेज को शेयर किया और बताया, व्हाट्सएप में लोकसभा चुनाव का फर्जी शेड्यूल वायरल किए जा रहे हैं. मैसेज पूरी तरह से फेक हैं.
Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां जोर-शोर से जुट गई हैं. अब चुनाव की तारीखों के घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. इस बीच सोशल मीडिया में लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर खबरें वायरल हो रही हैं. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल को होंगे. तो आइये वायरल हो रहे मैसेज और उसकी सच्चाई के बारे में जानें.
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख को लेकर वायरल मैसेज में क्या किए जा रहे दावे
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख को लेकर सोशल मीडिया में तेजी से मैसेज वायरल हो रहे हैं. जिसमें दावा किया जा रहा है कि चुनाव 19 अप्रैल को होंगे. जबकि रिजल्ट 22 मई को आएंगे. वायरल मैसेज में बताया जा रहा है कि 12 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और नामांकन 28 मार्च से शुरू होंगे.
Fact Check:वायरल मैसेज की क्या है सच्चाई
लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल मैसेज को निर्वाचन आयोग ने फर्जी बताया है. चुनाव आयोग ने मैसेज को शेयर किया और बताया, व्हाट्सएप में लोकसभा चुनाव का फर्जी शेड्यूल वायरल किए जा रहे हैं. मैसेज पूरी तरह से फेक हैं. चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कोई भी शेड्यूल जारी नहीं किए गए हैं.
अप्रैल के पहले सप्ताह में होंगे लोकसभा चुनाव, जी किशन रेड्डी ने किया दावा
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों को लेकर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी के मैसेज भी वायरल हो रहे हैं. जिसमें बताया जा रहा है कि किशन ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल के पहले सप्ताह में होंगे. रेड्डी ने इसके साथ ही बीजेपी की जीत के भी दावे किए हैं. रेड्डी ने दावा किए हैं कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश में 4 सीटें जीतने जा रही है जहां कांग्रेस सत्ता में है. कर्नाटक बीजेपी के पक्ष में है और बीजेपी एमपी की 25 सीटें जीतने जा रही है. तेलंगाना में भी यही स्थिति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










