ePaper

नवरात्रि पर मोदी सरकार का बेरोजगारों को तोहफा, रोज कमा सकेंगे एक से दो हजार रुपये

Updated at : 14 Oct 2020 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्रि पर मोदी सरकार का बेरोजगारों को तोहफा, रोज कमा सकेंगे एक से दो हजार रुपये

सोशल मीडिया में फेक न्यूज (Fake News) की भरमार है, यही कारण है कि पीआईबी (PIB) को स्पष्टीकरण देते हुए फैक्ट चेक करना पड़ रहा है. इसी क्रम में पीआईबी ने एक फैक्टचेक जारी किया है. आइए जानें उस फेक न्यूज के बारे में जिसका फैक्टचेक किया गया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया फेक न्यूज की भरमार है, यही कारण है कि पीआईबी को स्पष्टीकरण देते हुए फैक्ट चेक करना पड़ रहा है. इसी क्रम में पीआईबी ने एक फैक्टचेक जारी किया है. आइए जानें उस फेक न्यूज के बारे में जिसका फैक्टचेक किया गया है.

व्हाट्‌एप पर एक न्यूज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी को देखते हुए इस नवरात्रि के मौके पर सरकार बेरोजगारों को घर बैठे रोजगार उपलब्ध करायेगी. इस खबर में यह दावा किया गया है कि सरकार कि इस योजना से बेरोजगार प्रतिदिन के हिसाब से एक हजार या दो हजार रुपये कमा पायेंगे. खबर में एक लिंक भी दिया गया है, जिसपर क्लिक करके आवेदन करने को कहा जा रहा है.

undefined

इस खबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तसवीर लगी हुई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर बताया जा रहा है. इसे रोजगार योजना बताकर वायरल किया जा रहा है. पीआईबी ने इस खबर का फैक्ट किया है और बताया है कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और यह खबर बिलकुल ही भ्रामक और गलत है. इसके सारे फैक्ट झूठे हैं और भ्रम फैलाने वाले हैं.

गौरतलब है कि देश में फेक न्यूज की भरमार होने के बाद पीआईबी ने अपना फैक्ट चेक अभियान शुरू किया है, जिसके जरिये यह बताया जाता है कि सरकार और उसकी योजना के बारे में कौन सी खबर लोगों को भ्रमित करने के इरादे से देश में फैलाई जा रही है.

Also Read: महाराष्ट्र सरकार ने नहीं खोले मंदिर और स्कूल, मेट्रो को अनुमति, 19 से यात्रियों के लिए चलेगी मेट्रो

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola