ePaper

Fact Check: लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया, तो बैंक से कट जायेंगे 350 रुपये, जानें क्या है सच

Updated at : 17 Sep 2022 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
Fact Check: लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया, तो बैंक से कट जायेंगे 350 रुपये, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया में लोकसभा चुनाव को लेकर जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि जो वोट नहीं डालेगा, उसके खिलाफ चुनाव आयोग ने शिकंजा कसने का आदेश पारित कर दिया है.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं. अब इसको लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना भारी पड़ सकता है. चुनाव आयोग ने मतदान नहीं करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर लिया है. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि वोट नहीं करने वालों के बैंक खाते से 350 रुपये कट हो जायेंगे. आइये जानते हैं वायरल मैसेज का सच.

क्या है वायरल मैसेज में

सोशल मीडिया में लोकसभा चुनाव को लेकर जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि जो वोट नहीं डालेगा, उसके खिलाफ चुनाव आयोग ने शिकंजा कसने का आदेश पारित कर दिया है. ऐसे लोगों के बैंक अकाउंट से चुनाव आयोग 350 रुपये काट लेगी. वायरल मैसेज में यह भी बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने सभी बैंकों को इस आदेश पर अमल करने के लिए कहा दिया है.

Also Read: Fact Check: मोदी सरकार युवाओं को हर महीने देगी 3400 रुपये? जानें वायरल मैसेज का सच

क्या है वायरल मैसेज का सच

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान नहीं करने वालों के बैंक खाते से 350 रुपये कटने की खबर जब तेजी से वायरल होने लगी, तो पीआईबी की टीम ने मैसेज का फैक्ट चेक किया. जिसमें पाया गया कि मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. चुनाव आयोग की ओर से इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है.

फर्जी और भ्रामक खबरों को शेयर करने से बचें

सरकार की ओर से समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता रहा और बताया जाता रहा है कि इस तरह की फर्जी और भ्रामक खबरों को शेयर करने से बचें. सोशल मीडिया के दौर में ऐसी कई खबरें हमारे बीच से गुजरती हैं, जिसपर भरोसा कर लोग साइबर क्राइम के शिकार हो जा रहे हैं. इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि कोई भी भ्रामक खबरें या मैसेज आपतक पहुंचे, तो सबसे पहले उसकी पड़ताल कर लें और अगर किसी तरह से संदेह लगे, तो उसे इग्नोर करने में ही भलाई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola