Fact Check: एक से अधिक बैंक में खाता रखने पर भरना होगा भारी जुर्माना? जानें वायरल मैसेज का सच

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Aug 2024 7:27 AM

विज्ञापन

Fact-Check

Fact Check: सोशल मीडिया में एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक से अधिक बैंकों में खाता होने पर भारी जुर्माना भरना होगा. तो आइये वायरल मैसेज की सच्चाई जानें.

विज्ञापन

Fact Check: सोशल मीडिया में रोजाना कई खबरें हमारे बीच होकर गुजरती हैं. इस समय एक खबर और मैसेज की तेजी से चर्चा हो रही है. उस खबर को वायरल भी किया जा रहा है. वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि कुछ भारतीय रिजर्व बैंक की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब एक से अधिक बैंक में खाता रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा. वायरल आर्टिकल को लेकर कुछ लोगों में भय का माहौल बन गया है.

क्या है बैंक खाते को लेकर वायरल मैसेज का सच?

सोशल मीडिया में बैंक खाते को लेकर वायरल खबर की जांच पीआईबी फैक्ट चेक ने की. पीआईबी की टीम ने वायरल मैसेज की पड़ताल की. जिसमें पाया गया कि एक से अधिक बैंकों में खाते रखने पर जुर्माना लगाने वाला मैसेज पूरी तरह से फर्जी है.

पीआईबी फैक्टचेक ने किया अलर्ट

सोशल मीडिया में बैंक खाते को लेकर वायरल खबर पर पड़ताल करने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर खबर की सच्चाई बताकर आगाह किया. बताया कि भ्रम फैलाने के लिए ऐसे मैसेज फैलाए जा रहे हैं. पीआईबी ने बताया आरबीआई ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है. लोगों को अलर्ट करते हुए पीआईबी ने कहा, ऐसे फर्जी खबरों से सावधान रहें!

पेरिस ओलंपिक के हॉकी मुकाबले में भारत ने ब्रिटेन को हराया

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola