Election Commission: लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय बैठक की अगुवाई करेगा चुनाव आयोग

Updated:
विज्ञापन
Election Commission: लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय बैठक की अगुवाई करेगा चुनाव आयोग

भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित यह तीन-दिवसीय सम्मेलन 21 जनवरी से प्रगति मैदान के भारत मंडपम में शुरू होगा. निर्वाचन प्रबंधन और लोकतंत्र के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला इस प्रकार का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन होगा. इसमें दुनिया के लगभग 70 से अधिक देशों के 100 प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, भारत स्थित विदेशी मिशनों के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों एवं निर्वाचन काम से जुड़े विशेषज्ञों के भाग लेने की संभावना है.

विज्ञापन

Election Commission: चुनाव आयोग की अगुवाई में भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 का आयोजन करने जा रहा है. भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित यह तीन-दिवसीय सम्मेलन 21 जनवरी से प्रगति मैदान के भारत मंडपम में शुरू होगा. निर्वाचन प्रबंधन और लोकतंत्र के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला इस प्रकार का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन होगा. इसमें दुनिया के लगभग 70 से अधिक देशों के 100 प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, भारत स्थित विदेशी मिशनों के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों एवं निर्वाचन काम से जुड़े विशेषज्ञों के भाग लेने की संभावना है.

इस सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, ज्ञानेश कुमार, नि कार्यवाही का शुभारंभ करेंगे. तीन-दिवसीय कार्यक्रम में निर्वाचन प्रबंध निकायों के सामान्य और पूर्ण अधिवेशन का आयोजन होगा, जिसमें उद्घाटन सत्र,  निर्वाचन प्रबंध निकायों के लीडर्स के पूर्ण सत्र, कार्य-समूह की बैठकों के अलावा वैश्विक चुनावी मुद्दों, मॉडल अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानकों और चुनावी प्रक्रियाओं में इनोवेशन और सर्वोत्तम प्रथाओं पर विशेष चर्चा होगी. 


डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट का होगा शुभारंभ


निर्वाचन आयोग दुनिया भर में निर्वाचन प्रबंध निकायों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठक करेगा. इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव संबंधी सभी प्रकार की सूचनाओं और सेवाओं के लिए ईसीआई के वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट को भी शुरू किया जायेगा. चुनाव आयोग का कहना है कि इस दौरान एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें भारत में चुनाव कराने की व्यापकता और जटिलता के साथ-साथ चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के दो स्तंभों मतदाता सूची तैयार करना और चुनाव कराने के लिए हाल ही में की गई पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा. 

विश्व के सबसे बड़े चुनाव लोकसभा 2024 चुनावों के आयोजन पर वृत्तचित्र श्रृंखला ‘इंडिया डिसाइड्स’ को भी आईआईसीडीईएम-2026 के पहले दिन प्रदर्शित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में गठित और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविदों द्वारा समर्थित कुल 36 थीमेटिक समूह विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे. इन चर्चाओं में चार आईआईटी, 6 आईआईएम, 12 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और आईआईएमसी सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

विज्ञापन
Vinay Tiwari

लेखक के बारे में

By Vinay Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola