ED Raid : पंजाब में ईडी की छापेमारी, बोले अरविंद केजरीवाल- हिंदू व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं

Updated:
विज्ञापन

पंजाब में ईडी का छापा (सांकेतिक तस्वीर)

ED Raid : पंजाब में ईडी छापेमारी कर रही है. यह जानकारी अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. जानें उन्होंने क्या लिखा.

विज्ञापन

ED Raid : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब में ईडी की ओर से छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है. केजरीवाल ने व्यापारियों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरा पंजाब और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है. केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग मिलकर इस स्थिति का सामना करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले की जांच में ईडी ने मंगलवार (9 जून) को पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की. मामला मोबाइल फोन की बिक्री से जुड़े कथित जीएसटी फर्जीवाड़े से संबंधित है. ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है और कई लोगों को भी जांच के दायरे में लिया गया है.

यह भी पढ़ें : आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola