Earthquake: दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 रही तीव्रता

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, फोटो-एआई

दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, फोटो-एआई

Earthquake: रविवार सुबह दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गई. भूकंप सुबह 4:14 बजे 8 किलोमीटर की गहराई में आया. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Earthquake: रविवार अहले सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई.

सुबह 4:14 बजे आया भूकंप

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 2 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर आया.

भूकंप की प्रमुख जानकारी

  • तीव्रता: 2.9
  • गहराई: 8 किलोमीटर
  • केंद्र: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि

2 अगस्त 2026 को सुबह 4:14:01 बजे दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसकी गहराई 8 किलोमीटर रही-राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

उथले भूकंप ज्यादा खतरनाक क्यों होते हैं?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर लगभग 700 किलोमीटर की गहराई तक आ सकते हैं. वैज्ञानिक इन्हें तीन श्रेणियों में बांटते हैं

  • उथले (Shallow) भूकंप
  • मध्यम गहराई (Intermediate) के भूकंप
  • गहरे (Deep) भूकंप

उथले भूकंप अपेक्षाकृत अधिक खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि इनकी भूकंपीय तरंगें कम दूरी तय करके सतह तक पहुंचती हैं. इससे जमीन अधिक तेजी से हिलती है और इमारतों को नुकसान और जनहानि का खतरा बढ़ जाता है.


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola