DU Murder Case: पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी राहुल और हारुन को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

Published by : Abhishek Anand Updated At : 20 Jun 2023 6:15 PM

विज्ञापन

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्र छुरा घोंपने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों राहुल और मोहम्मद हारून को दिल्ली पुलिस को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्र निखिल चौहान को छुरा घोंपने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों राहुल और मोहम्मद हारून को दिल्ली पुलिस को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रिमांड मांगी.

रविवार को साउथ कैंपस में हुई थी निखिल चौहान की हत्या 

आपको बताएं, रविवार को साउथ कैंपस इलाके में डीयू के छात्र निखिल चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अनामिका ने मामले के जांच अधिकारी (आईओ) की दलीलों को सुनने के बाद पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली. “आईओ की दलीलों के मद्देनजर और निष्पक्ष और उचित जांच के उद्देश्य से, पांच दिन की पीसी रिमांड की अनुमति दी जाती है. दोनों आरोपी व्यक्तियों को एसएचओ/आईओ/निरीक्षक नरेश और पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुंह ढके हुए अदालत में पेश किया और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगा. आईओ ने आवेदन देकर आरोपी राहुल और हारून की पांच दिन की रिमांड मांगी.

हथियार बरामद करने के लिए पुलिस ने मांग रिमांड 

रिमांड मंजूर करते समय, अदालत ने अभियुक्तों के बयान का भी अवलोकन किया जिसमें उन्होंने प्रस्तुत किया है कि वे आगे की जांच में सहायता कर सकते हैं. अदालत ने कहा, “कथित अपराध प्रकृति में गंभीर है क्योंकि यह कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति पीड़ित/मृतक की हत्या में शामिल थे और कुछ सह-आरोपियों को पकड़ा जाना बाकी है.” कोर्ट ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया है कि नियमानुसार आरोपियों का मेडिकल कराया जाए.

लड़की से संबंधित विवाद में हुई हत्या 

पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि एक लड़की से संबंधित विवाद को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई, जिसके दौरान पीड़ित की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा, “करीब एक सप्ताह पहले कॉलेज में एक छात्र ने अपनी प्रेमिका के साथ दुर्व्यवहार किया. रविवार को दोपहर 12:30 बजे, उसी कॉलेज के मुख्य आरोपी ने 3 अन्य लोगों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मुलाकात की और उसे चाकू मार दिया.” पुलिस के मुताबिक, निखिल बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस के प्रथम वर्ष का छात्र था, उसका उम्र 19 साल थी. करीब 7 दिन पहले कॉलेज में एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी

Also Read: Vande Bharat Express: खुशखबरी! इन पांच रूटों में 27 जून से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola