ePaper

Drone Attack Punjab: अमृतसर में फेल हुआ पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, सेना ने वीडियो जारी किया

Updated at : 10 May 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
Drone Attack Punjab

Drone Attack Punjab

Drone Attack Punjab: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से पंजाब में एक बार फिर ड्रोन हमला करने की कोशिश की गई. अमृतसर के खासा कैंट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे कई हथियारबंद पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने समय रहते मार गिराया.

विज्ञापन

Drone Attack Punjab: पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा है. लगातार आम लोगों को निशाना साध रहा है. पाकिस्तान के तरफ से पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी और ड्रोन से हमला करने का प्रयास किया जा रहा. भारतीय सेना ने इसका मुहतोड़ जवाब भी दे रही. भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में आज सुबह लगभग 5 बजे अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते हुए देखे गए. हमारी वायु रक्षा इकाइयों द्वारा दुश्मन के ड्रोनों पर तुरंत हमला किया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया.

ड्रोन हमले में तीन लोग घायल

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल लोगों का इलाज कर रहे डॉ. कमल बागी ने बताया “ड्रोन-बम की वजह से तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है, वह बुरी तरह जल गई है. बाकी दो लोग कम जले हैं. हमने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया है. वे एक ही परिवार से हैं.” शुक्रवार की रात पाकिस्तान ने अचानक ड्रोन से हमला कर दिया. सेना के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

पाकिस्तानी सेना के हमले का भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के लिए भारत ने एस-400 प्रणाली, बराक-8 और आकाश मिसाइल का इस्तेमाल किया है. पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल कर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे. इसमें हुई आतंकियों की मौत से पाकिस्तान बौखला गया है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola