Traffic नियम तोड़ने पर 4000 से ज्यादा चालान, दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु में पुलिस ने पकड़े सैकड़ों वाहन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jan 2024 4:51 PM
ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी / सिम्बॉलिक पिक X से
पुलिस ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक, नये साल के मौके पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के कुल 4,243 मामले आये हैं. पुलिस ने इनपर चालान जारी किया है. इनमें 495 लोगों पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है.
नये साल में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की संख्या में खासा इजाफा हो जाता है. साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की संख्या भी खासी बढ़ जाती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में सैकड़ों लोग ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले सामने आये हैं. सबसे ज्यादा ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले नव वर्ष की पूर्व संध्या और नये साल के मौके पर सामने आते हैं.
दिल्ली में कितने मामले
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 495 से अधिक चालान जारी किए है. नये साल के मौके पर यह आंकड़ा और बढ़ जाता है.
बेंगलुरु में 717 मामले
वहीं, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस नये साल के मौके पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में शहर भर में कुल 717 वाहन मालिकों पर मामला दर्ज किया है.
ट्रैफिक नियम तोड़ने के 4000 से ज्यादा मामले
पुलिस ने जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक, नये साल के मौके पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के कुल 4,243 मामले आये हैं. पुलिस ने इनपर चालान जारी किया है. इनमें 495 लोगों पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है. 47 लोगों पर खतरनाक ड्राइविंग का मामला है. 132 लोगों पर गलत साइड पर गाड़ी चलाने का आरोप है. 3,452 लोगों पर गलत पार्किंग के लिए चालान जारी किया गया है. वहीं 117 लोगों पर काले शीशे के लिए जुर्माना लगाया गया है.
Also Read: जापान में भयंकर भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, रूस में भी अलर्ट, उत्तर कोरिया में ऊंची उठ रही लहरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










