ePaper

Railway Train Cancelled: दिवाली पर यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किले, रेलवे ने अलग-अलग राज्यों की कई ट्रेनें कर दीं कैंसिल

Updated at : 13 Oct 2025 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
Railway Train Cancelled

Railway Train Cancelled

Railway Train Cancelled: अगर आप इस दिवाली ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे ने विभिन्न राज्यों में चल रहे रखरखाव और विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों को रद्द (कैंसिल) कर दिया है. साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं.

विज्ञापन

Railway Train Cancelled: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मंडल में जारी विकास और रखरखाव कार्यों के चलते 11 ट्रेनों को रद्द, 3 ट्रेनों के रूट में बदलाव, और 4 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. यदि आप आगामी दिनों में ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य चेक कर लें.

कैंसिल की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्याट्रेन नामरद्द की गई तिथियाँ
18109 / 18110टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस11, 14, 18, 21, 25, 28 अक्टूबर; 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 नवंबर; 2, 6, 9, 13, 16 दिसंबर
18175 / 18176हटिया – झारसुगुड़ा एक्सप्रेसवही तिथियाँ, जैसे ऊपर
68029 / 68030राउरकेला – झारसुगुड़ा मेमूवही तिथियाँ, जैसे ऊपर
13288आरा – दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस14, 21, 28 नवंबर; 5, 12 दिसंबर
13287दुर्ग – आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस15, 22, 29 नवंबर; 6, 13 दिसंबर
18125 / 18126राउरकेला – पुरी एक्सप्रेस11, 18, 25 अक्टूबर; 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर; 6, 13 दिसंबर
18107राउरकेला – जगदलपुर एक्सप्रेस14, 21, 28 अक्टूबर; 4, 11, 18, 25 नवंबर; 9, 16 दिसंबर
18108जगदलपुर – राउरकेला एक्सप्रेस15, 22, 29 अक्टूबर; 5, 12, 19, 25 नवंबर; 10, 17 दिसंबर

दले गए ट्रेनों के रूट

ट्रेन संख्याट्रेन नामनई मार्ग (रूट)प्रभावित तिथियाँ
18478योग नगरी ऋषिकेश – पुरी उत्कल एक्सप्रेसईब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक10, 17, 24, 31 अक्टूबर; 7, 14, 21, 28 नवंबर; 5, 12 दिसंबर
18477पुरी – योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेसकटक – संबलपुर सिटी – झारसुगुड़ा – ईब3, 20, 27 अक्टूबर; 3, 10, 17, 25 नवंबर; 8, 15 दिसंबर
13288आरा – दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेसकांड्रा – सीनी रूट से (टाटानगर नहीं जाएगी)13, 20, 27 अक्टूबर; 3, 10, 17, 24 नवंबर; 1, 8, 15 दिसंबर

यात्रियों के लिए सलाह

  • रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले NTES ऐप, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (enquiry.indianrail.gov.in) या हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें.
  • कैंसिल की गई ट्रेनों के लिए पूर्ण रिफंड उपलब्ध है.
विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola