Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल

Updated:
विज्ञापन

Ram Rahim

Ram Rahim: राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना ने बताया कि यह पैरोल पूरी तरह कानून के दायरे में है और इसे किसी चुनाव या राजनीतिक गतिविधि से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

विज्ञापन

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है. मंगलवार सुबह 5:30 बजे उन्हें रोहतक की सुनारिया जेल से छोड़ा गया, जिसके बाद वह करीब 7:30 बजे सिरसा स्थित अपने आश्रम पहुंचे. इस दौरान उनके साथ हनीप्रीत भी मौजूद थी. पैरोल की अवधि के शुरुआती 10 दिन राम रहीम सिरसा में रहेंगे और बाकी 20 दिन बागपत में बिताएंगे.

विज्ञापन

राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना ने बताया कि यह पैरोल पूरी तरह कानून के दायरे में है और इसे किसी चुनाव या राजनीतिक गतिविधि से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. कानून के अनुसार, राम रहीम को 70 दिन तक पैरोल पर रिहाई मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: 1 पति, 2 पत्नी, 8 बच्चें, जानिए कैसे हुआ डॉक्टर हसबैंड का बंटवारा?

गौरतलब है कि अगस्त 2017 से गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा काट रहे हैं. उन्हें पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने साध्वियों के बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया था. सजा के ऐलान के बाद हरियाणा और पंजाब में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें करीब 40 लोगों की मौत हुई थी.

राम रहीम को पहले भी 11 बार पैरोल मिल चुकी है. हरियाणा चुनाव से तीन दिन पहले उन्हें 20 दिन और लोकसभा चुनाव से पहले 50 दिन की पैरोल दी गई थी. ऐसे में, दिल्ली चुनाव से ठीक आठ दिन पहले उनकी रिहाई को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें: पंजाब में डांसर्स और कलाकारों पर बैन, जानें कारण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola