Weather Forecast: दिल्ली को दिवाली गिफ्ट, बारिश के बाद AQI हुआ कम, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Nov 2023 8:21 AM

विज्ञापन

New Delhi: Smoky haze engulfs the India Gate in New Dellhi, Saturday, Nov. 4, 2023. Delhi-NCR region is winessing smog amid a surge in farm fires and unfavourable weather conditions leading to a spike in the air pollution levels. (PTI Photo/Kamal Singh) (PTI11_04_2023_000063B)

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मौसम ने बड़ी राहत दी है. देश की राजधानी में हुई बारिश से प्रदूषण में कुछ कमी देखने को मिल रही है. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली. दिल्ली के कई इलाकों में AQI घटकर 100 से कम रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली-एनसीआर से राहत भरी खबर आ रही है. जी हां…दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में रातभर झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली. मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. यही नहीं प्रदूषण से भी राजधानी के लोगों को बड़ी राहत मिली है.

undefined

मौसम विभाग की मानें तो बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई. बारिश के बाद कुछ जगहों पर AQI घटकर 100 से कम रिकॉर्ड किया गया. हालांकि कई इलाकों में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है.

undefined

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, शुक्रवार को यानी आज दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि अशोक विहार में एक्यूआई 462, आरके पुरम में 461, पंजाबी बाग में 460 और आईटीओ में 464 रिकॉर्ड किया गया है.

undefined

दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव ने राहत दी है. हल्की बारिश के बाद जब लोग आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई. एक शख्स ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि बारिश के बाद आज मौसम बेहतर है. पहले हर जगह धुंध थी, लेकिन आज अच्छा महसूस कर रहा हूं. बुजुर्ग लोगों को अपना ख्याल रखना चाहिए और मास्क पहनकर घर से बाहर निकलना चाहिए.

undefined

इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने खतरनाक वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आर्टिफिशियल बारिश करवाएगी. लेकिन इससे पहले ही रियल बारिश ने लोगों को दिवाली का गिफ्ट दिया और राजधानी में बारिश देखने को मिली.

undefined

देश की राजधानी दिल्ली से जो शुक्रवार सुबह तस्वीर आई वह आंखों को सकून देने वाली है. इंडिया गेट के पास लोग सुबह सुबह पहुंचे और मौसम का आनंद लिया. धुंध से लिपटा इंडिया गेट आज पूरी तरह से नजर आ रहा था.

undefined

इधर मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के रोहतक, खरखौदा, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली के आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. यदि यहां बारिश होती है तो लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola