संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

man setting himself on fire delhi

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi man setting himself on fire near Parliament : संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

Delhi man setting himself on fire near Parliament : दिल्ली में संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली. जिसके बाद उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिल्ली पुलिस ने बताया, संसद के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसे आरएमएल अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

खुद को आग लगाने वाले शख्स की हुई पहचान

संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की पहचान हो गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया, “आज उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले जितेंद्र नामक व्यक्ति ने रेल भवन के गोल चक्कर में खुद को आग लगा ली. स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ सिविल लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया. हम समझ सकते हैं कि मामला बागपत में आपसी रंजिश का है. आगे की जांच जारी है.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola