Delhi Liquor Scam: ईडी के सामने आज पेश नहीं होंगी KCR की बेटी के कविता, भेजे दस्तावेज
ईडी कार्यालय में बिताए गए नौ घंटों के दौरान उनका सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों से कराया गया, जो इस मामले में गिरफ्तार आरोपी हैं. पिल्लई कथित रूप से कविता और इस मामले में आरोपी कुछ लोगों से करीबी संबंध रखते हैं.
दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता से संबंधित धनशोधन मामले में बीआरएस की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगी. उन्होंने ईडी के पास दस्तावेज भेज दिये हैं. ईडी ने उन्होंने पहले दौर की पूछताछ के बाद 16 मार्च को फिर से बुलाया था. इधर ईडी पूछताछ से पहले हैदराबाद में BRS-BJP के बीच पोस्टर वॉर जारी है. पोस्टरों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को एक अपराधी और ‘वांटेड’ के रूप में दिखाया गया है.
के कविता से 9 घंटे पूछताछ कर चुकी है ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता से संबंधित धनशोधन मामले में 11 मार्च को कविता से नौ घंटे पूछताछ की थी.
हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों से कराया गया कविता का सामना
ईडी कार्यालय में बिताए गए नौ घंटों के दौरान उनका सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों से कराया गया, जो इस मामले में गिरफ्तार आरोपी हैं. पिल्लई कथित रूप से कविता और इस मामले में आरोपी कुछ लोगों से करीबी संबंध रखते हैं. उन्होंने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कविता का बयान दर्ज किया गया.
ईडी ने कविता को 9 मार्च को पेश होने के लिए समन जारी किया था
मालूम हो ईडी ने कविता को 9 मार्च को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को संसद के बजट सत्र में पारित कराने की मांग को लेकर अनशन में शामिल होने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण नयी तारीख देने का अनुरोध किया था.
Also Read: Delhi Liquor Scam: केसीआर की बेटी कविता को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से किया इनकार
कविता ने कहा, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया
के कविता ने हाल में कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है, क्योंकि भाजपा को तेलंगाना में ‘पिछले दरवाजे से प्रवेश’ नहीं मिल सका.
क्या है कविता पर आरोप
हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई ‘रॉबिन डिस्टिलरीज एलएलपी’ नामक कंपनी में साझेदार हैं. ईडी ने दावा किया कि यह कंपनी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एवं विधान परिषद सदस्य के कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब कार्टल ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व करती है. आरोप है कि ‘साउथ ग्रुप’ ने अब निरस्त कर दी गयी दिल्ली आबकारी नीति 2020-21 के तहत राष्ट्रीय राजधानी के बाजार में अधिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी.
दिल्ली आबकारी मामले में अबतक 12 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
ईडी ने इस मामले में अभी तक दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आप नेता मनीष सिसोदिया समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दिल्ली सरकार की शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 की आबकारी नीति से उद्यमियों को सांठगांठ करने का अवसर दिया गया तथा कुछ डीलरों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर घूस दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










