Delhi Liquor Scam: केसीआर की बेटी कविता को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से किया इनकार

Updated:
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने भले ही के कविता को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है, हालांकि शीर्ष अदालत ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गयी है.

विज्ञापन

दिल्ली आबकारी मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने के कविता को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है.

ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने भले ही के कविता को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है, हालांकि शीर्ष अदालत ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गयी है.

के कविता ने गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया था

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया था. हालांकि कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देने से साफ इनकार कर दिया.

Also Read: Delhi Liquor Scam: केसीआर की बेटी के कविता से ईडी ने की 9 घंटे पूछताछ, 16 मार्च को फिर बुलाया

24 मार्च को होगी कविता की याचिका पर सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिंह की पीठ ने तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई के लिए सहमति जताई. कविता के वकील ने याचिका पर तत्काल सुनावाई का अनुरोध करते हुए कहा, क्या किसी महिला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में बुलाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कानून के खिलाफ है. प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 11 मार्च को कविता से नौ घंटे पूछताछ की थी. जबकि ईडी ने कविता को पूछताछ के लिए फिर से 16 मार्च को बुलाया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola