Delhi Election 2025: BJP इलेक्शन कमिटी का हुआ ऐलान, कई बड़े चेहरों को मिली जगह

Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 19 Dec 2024 4:59 PM

विज्ञापन

झारखंड भाजपा को मिली बड़ी खुशखबरी.

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने इलेक्शन कमिटी का ऐलान कर दिया है. इस कमिटी में कई बड़े चेहरों को जगह दी गई है.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने इलेक्शन कमिटी का ऐलान कर दिया है. बीजेपी के इस लिस्ट में दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी समेत दिल्ली प्रदेश के सभी सांसदों के नाम शामिल हैं. कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवरों के नाम का भी ऐलान कर सकती है.

इन बड़े नामों को कमिटी में दी गई जगह

बीजेपी के दिल्ली चुनाव कमिटी में कई बड़े चेहरों को तरजीह दी गई है. इस बार प्रदेश के सभी सांसदों के अलावा अरविंदर सिंह लवली, राजीव बब्बर, कपिल मिश्रा, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन, मजिंदर सिंह सिरसा और सतीश उपाध्याय सहित कई बड़े नाम शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह कमिटी उम्मीदवारों के नामों का सुझाव देगी और आगामी चुनाव की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेगी.

पहली बार नैरेटिव कमिटी का भी हुआ गठन(Delhi Election 2025)

बीजेपी ने पहली बार किसी चुनाव के लिए नैरेटिव कमिटी का गठन किया है. इस कमिटी की जिम्मेदारी बांसुरी स्वराज को दी गई है. इसके अलावा कपिल मिश्रा, राजीव बब्बर और प्रदीप भंडारी को इसकी जिम्मेदरी दी गई है. यह पहली बार होगा जब इस तरह की कोई कमिटी का गठन किया है. बता दें कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की घोषणा कर सकती है.

Also Read…Delhi Election 2025: पड़पड़गंज से क्यों कटा मनीष सिसोदिया का टिकट? क्या है इसके पीछे का सियासी मायने

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola