Dawood Ibrahim : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर कसेगा शिकंजा, अब जांच एनआईए करेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2022 11:39 AM
जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने मुंबई सीरियल बम धमाकों का मास्टरमाइंड मोस्ट वांटेड भगोड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के मामले से जुड़ी जांच एनआईए को सौंप दी है.
Dawood Ibrahim News : मुंबई सीरियल बम धमाकों का मास्टरमाइंड मोस्ट वांटेड भगोड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) पर भारत सरकार शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने मामले से जुड़ी जांच एनआईए को सौंप दी है.
आपको बता दें कि पिछले साल खबर आई थी कि दाऊद इब्राहिम का छोटा भाई अनीस इब्राहिम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है. अनीस इब्राहिम नशीले पदाथों की तस्करी में शामिल है और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई से अपने धंधे को संचालित कर रहा है. सुरक्षा एजेंसियों को सुराग मिली थी कि अनीस इब्राहिम भारत में भी ड्रग्स के धंधे चला रहा है.
न्यूज चैनल आज तक के अनुसार सोमवार को गृह मंत्रालय ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दी है. आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में छिपे होने की खबर समय-समय पर आती रहती है.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










