साइरस मिस्त्री मौत मामले में डेरियस पंडोले ने कहा, कार को दूसरी लेन में मर्ज नहीं कर पाईं डॉ अनाहिता

पालघर के कासा पुलिस थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार में सवार डेरियस पंडोले (60) का बयान दर्ज किया. इसी थाना क्षेत्र में 4 सितंबर 2022 को यह हादसा हुआ था. ‘टाटा संस' के पूर्व अध्यक्ष मिस्री (54) और उनके मित्र जहांगीर पंडोले की इस हादसे में मौत हो गई थी.
मुंबई : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और भारत के प्रख्यात उद्योगपति साइरस मिस्त्री मौत मामले में शुक्रवार को हादसे की शिकार हुई कार में सवार डेरियस पंडोले ने एक नया खुलासा किया है. पुलिस को दिये बयान में डेरियस पंडोले ने कहा कि साइरस मिस्त्री की कार उनकी पत्नी डॉ अनाहिता चला रही थीं और हादसे के वक्त वह मर्सिडीज बेंज कार को सड़क की तीसरी लेन पर चला रही थीं. उन्होंने कहा कि पालघर के सूर्य नदी के पुल पर जब सड़क संकरी हो गई, तो डॉ अनाहिता गाड़ी को तीसरी लेन में नहीं ले जा सकीं, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया.
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पालघर के कासा पुलिस थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार में सवार डेरियस पंडोले (60) का बयान दर्ज किया. इसी थाना क्षेत्र में 4 सितंबर 2022 को यह हादसा हुआ था. ‘टाटा संस’ के पूर्व अध्यक्ष मिस्री (54) और उनके मित्र जहांगीर पंडोले कार के पुल की रेलिंग से टकराने के चलते हुई दुर्घटना में मारे गए थे. प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता (55) गाड़ी चला रही थीं. इस हादसे में वह और उनके पति डेरियस गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती डेरियस पंडोले को पिछले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिली थी. उनकी बांह और चेहरे की सर्जरी हुई थी. वह चोटों की गंभीरता के कारण संक्रमण से भी जूझ रहे थे. पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उनके दक्षिण मुंबई स्थित डेरियस पंडोले के घर पर करीब डेढ़ घंटे तक बयान दर्ज किया गया. इस दौरान उन्होंने घटना से जुड़े विवरण दिए. उन्होंने कहा कि पंडोले चार सितंबर की घटना तुरंत याद नहीं कर सके, जिसमें उनके भाई जहांगीर पंडोले और साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपने बयान में डेरियस पंडोले ने कहा कि उनकी पत्नी डॉ अनाहिता मर्सिडीज बेंज कार चला रही थीं, जब वे मुंबई जा रहे थे. उनकी मर्सिडीज बेंज के आगे चल रही एक अन्य कार अचानक तीसरी लेन से दूसरी लेन में गई और अनाहिता ने भी वैसा ही करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने तीसरी लेन से दूसरी लेन में गाड़ी ले जाने की कोशिश की, तो देखा की दाहिनी तरफ (दूसरी लेन में) एक ट्रक है, जिसके कारण वह दूसरी लेन में कार नहीं ले जा सकीं. उन्होंने कहा कि सूर्य नदी के पुल पर यह सड़क संकरी हो जाती है.
Also Read: Cyrus Mistry: हादसे वाली कार का डाटा भेजा जाएगा जर्मनी, जानिए क्या है साइरस मिस्त्री की ऑटोप्सी रिपोर्ट
पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने डेरियस पंडोले का बयान दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि लेकिन उनकी पत्नी डॉ अनाहिता पंडोले का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि अभी उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि मर्सिडीज बेंज की अंतिम रिपोर्ट की भी प्रतीक्षा है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि डॉ अनाहिता का इलाज कर रहे चिकित्सकों की इजाजत मिलने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने अस्पताल का दौरा किया था, जहां वह कुछ समय पहले भर्ती हुई थीं. हम उनका बयान दर्ज नहीं कर सके, क्योंकि उनका इलाज चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




