Cyclone Fengal Tracker : 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, उखड़ेंगे पेड़, तबाही मचाने आ रहा है तूफान फेंगल

Updated:
विज्ञापन
Cyclone Alert

Cyclone Alert

Cyclone Fengal Tracker : चक्रवाती तूफान फेंगल दक्षिण के राज्यों में तांडव मचाने के लिए आगे बढ़ चुका है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Cyclone Fengal Tracker : दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान फेंगल का खतरा नजर आ रहा है. मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव पिछले 06 घंटों के दौरान लगभग स्थिर नजर आया. अगले 12 घंटों के दौरान इसके श्रीलंका तट को छूते हुए उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है.

इसके बाद, यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा. 30 नवंबर की सुबह के आसपास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को गहरा दबाव पार करेगा. इस वक्त हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक होगी. 29 नवंबर 2024 की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में हवा 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट

  1. मौसम विभाग ने कहा कि हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.
  2. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) अलर्ट मोड में है. खराब होते मौसम के बीच नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुट गई है. ICG ने अलर्ट जारी करके मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाहों पर ���ौटने की सलाह दी है.
  3. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार, गुरुवार को चेन्नई सहित विभिन्न तटीय जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
  4. 29 और 30 नवंबर को तमिलनाडु के उत्तरी तटीय क्षेत्र और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है. शनिवार को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र के एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

Read Also : Cyclone Tracker: इन राज्यों में तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान फेंगल, भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कब करेगा एंट्री

दो बच्चों सहित चार की मौत

अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में भारी बारिश के बाद खराब मौसम के कारण दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लापता हैं. श्रीलंका में 2.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola