COVID 19 : आज रात 12 बजे से इन राज्यों में लग जाएगा कर्फ्यू, जानिए किन सेवाओं पर नहीं होगा असर

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 6:05 AM

विज्ञापन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. देश में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 467 पहुंच गई है. इस बीमारी से अब तक देश में 9 मौतें भी हो चुकी हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. देश में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 467 पहुंच गई है. इस बीमारी से अब तक देश में 9 मौतें भी हो चुकी हैं.

इन 5 के अलावा बाकी 20 राज्यों में भी पूरी तरह से लॉकडाउन है, साथ ही 4 राज्यों के 57 जिलों में भी लॉकडाउन है. इन सभी को मिलाकर देशभर के 29 राज्यों के 5 सौ से ज्यादा जिले लॉकडाउन हो चुके हैं. इन जिलों में देश की करीब 95 करोड़ यानी 70% आबादी रहती है. पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के वास्ते अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है. एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह ‘राज्य के व्यापक हित में और आप सभी के हित में’ (कर्फ्यू का) यह कदम उठाने के लिए बाध्य हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें खबर मिली है कि लॉकडाउन के बावजूद शहरों, मोहल्लों और नगरों में लोग सामान्य रूप से इधर-उधर घूम-फिर रहे हैं. उन्होंने 31 मार्च तक के लिए लगाये गये लॉकडाउन के उल्लंघन को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया और कहा कि राज्य का प्रमुख होने के नाते पंजाब को बचाना उनका दायित्व है. इस कठोर कदम को उठाये जाने से पहले गरीबों के लिए खाद्यान्न एवं दवाइयों समेत राहत उपायों की घोषणा की गयी थी.

पंजाब के बाद केंद्र शासित चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को शहर में कर्फ्यू लगा दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. सिंह बदनोर ने सोमवार की मध्य रात्रि से अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लागू करने का निर्णय किया है. इसने कहा कि कर्फ्यू लगने के साथ ही सभी निवासियों के लिए घर के अंदर ही रहना अनिवार्य है। चंडीगढ़ में अभी तक कोरोना वायरस के सात मामले सामने आए हैं. इससे पहले पंजाब सरकार ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की.

बात करें महाराष्ट्र कि तो वहां रोजाना कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 15 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 15 नये मामलों में से 11 मामले मुंबई, तीन मामले ठाणे, वसई-विरार और नवी मुंबई जबकि एक मामला पुणे से सामने आया है.

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 89 हो गई है. इनमें से 14 मामले मुंबई (महानगर) क्षेत्र से सामने आए हैं. इन 14 में से नौ लोग पहले से ही संक्रमित अपने परिवार के सदस्यों या मित्रों के संपर्क में आने से कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं जबकि शेष पांच लोगों ने दुबई, मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की यात्रा की थी.

जानिए किन किन सेवाओं का नहीं असर होगा कर्फ्यू पर

कर्फ्यू के तहत सभी जिलों के बॉर्डर सील कर दिए हैं. एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाली गाड़ियों को भी परमिशन नहीं है. दूध, सब्जी, राशन और दवाओं की गाड़ियां एक शहर से दूसरे शहर जा सकती हैं लेकिन उसके लिए भी पर्याप्त अनुमति की आवश्यकता होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola