Covid-19: देश मे बढ़ रहा कोरोना वायरस संक्रमण, पिछले 24 घंटों में मिले 1,573 नये मामले

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Covid-19 Update: अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,981 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है.

विज्ञापन

Covid-19: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,573 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,07,525 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 10,981 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह 8 बजे जारी अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 4 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,841 हो गई. वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है. भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.47 प्रतिशत है.

विज्ञापन

ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत

अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,981 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,41,65,703 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी वैक्सीन की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

Also Read: Covid 19- देश में तेजी से फैल रहा कोविड का नया XBB1.16 वैरिएंट, किन लोगों के लिए है खतरनाक? जानें
25 जनवरी 2022 को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार

गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे. 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola