Corona Vaccine News : डायबिटीज और बीपी के मरीजों पर कोरोना वैक्सीन के दूसरे फेज का होगा ट्रायल, पीजीआई रोहतक की पहल

Kolkata: Health technicians while collecting swab samples for COVID-19 tests from the workers who were involved in door-to-door surveillance to detect coronavirus cases, at a health centre, in Kolkata, Tuesday, July 14, 2020. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI14-07-2020_000096B)
coronavirus vaccine news, rohatak PGI, Diabetes and BP Patient : कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों ने वैक्सीन को लेकर अनूठा फैसला किया है. पीजीआई रोहतक के डॉक्टरोंं ने वैक्सीन का दूसरा ट्रायल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों पर करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि कगल यह ट्रायल सफल हो गया तो पूरी दुनिया से कोरोना का नामोनिशान मिट जाएगा.
Corona vaccine news : कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों ने वैक्सीन को लेकर अनूठा फैसला किया है. पीजीआई रोहतक के डॉक्टरोंं ने वैक्सीन का दूसरा ट्रायल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों पर करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि कगल यह ट्रायल सफल हो गया तो पूरी दुनिया से कोरोना का नामोनिशान मिट जाएगा.
जी न्यूज टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पीजीआई रोहतक द्वारा कोरोना वैक्सीन के पहले फेज का सफल परीक्षण किया गया है. अब इसके दूसरे फेज का परीक्षण किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसके लिए डायबिटीज और हाईबीपी के मरीजों का परीक्षण किया जाएगा. कोरोना वैक्सीन के दूसरा ट्रायल से से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
380 लोगों पर ट्रायल- बता दें कि पीजीआई रोहतक द्वारा 380 लोगों पर यह ट्रायल किया जाएगा. ट्रायल में 50 लोग पीजीआई रोहतक के भी शामिल होंगे. यह ट्रायल सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा. वहीं फर्स्ट फेज का रिपोर्ट कुछ दिनों में जारी किया जाएगा.
अक्टूबर अंत तक आ जाएगा वैक्सीन– बताया छा रहा है कि अगर वैक्सीन का ट्रायल सफल रहा तो अक्टूबर अंंत तक यह वैक्सीन बाजार में आ जाएगा. हालांकि अभी वैक्सीन का तीसरा फेज भी बाकी है. पीजीआई रोहतक की टीम वैक्सीन निर्माण को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है.
देश में मरीजों की संख्या 43 लाख के करीब- स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,809 मामले सामने आए और 1,133 मौतें हुईं. देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,80,423 है जिसमें 8,83,697 सक्रिय मामले, 33,23,951 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 72,775 मौतें शामिल हैं.
Also Read: Corona Vaccine : रूस ने बाजार में उतारा कोरोना वैक्सीन Sputnik-V, जानें भारत में कब तक आएगा
Posted by : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




