Coronavirus Update: कोरोना से दिल्ली में सबसे अधिक मौतें, देश के इन राज्यों में भी बिगड़ने लगे हालात

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Update: कोरोना से दिल्ली में सबसे अधिक मौतें, देश के इन राज्यों में भी बिगड़ने लगे हालात

Ajmer: A municipal worker sprays disinfectant on his colleagues after they cremated the body of a woman who died due of COVID-19, at a crematorium in Ajmer, Tuesday, June 9, 2020. (PTI Photo) (PTI09-06-2020_000080B)

देश में पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. रोजाना 10 हजार से अधिक मामले आने लगे हैं. 13 अप्रैल को पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 मामले सामने आये थे. जबकि 15 लोगों की मौत भी हुई.

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले चार दिनों से संक्रमण के मामले 10 हजार से अधिक आ रहे हैं. कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है. कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौतें दिल्ली में दर्ज किये जा रहे हैं.

देश में रोजाना आ रहे 10 हजार से अधिक कोरोना केस

देश में पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. रोजाना 10 हजार से अधिक मामले आने लगे हैं. 13 अप्रैल को पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 मामले सामने आये थे. जबकि 15 लोगों की मौत भी हुई. उसके बाद 14 अप्रैल को 11109 मामले सामने आये और 29 लोगों की मौत हो गयी. 15 अप्रैल को 10753 मामले कोरोना के आये और 27 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 16 अप्रैल को भी संक्रमण के 10093 नये मामले दर्ज किये गये और 23 लोगों की मौत भी हुई.

दिल्ली में कोरोना से सबसे अधिक मौतें

दिल्ली में कोरोना के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं, तो कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. 16 अप्रैल को कोरोना के 1634 नये मामले सामने आये और तीन लोगों की मौत भी हो गयी. पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में कोरोना से करीब 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 29.68 प्रतिशत हो गयी है.

महाराष्ट्र, केरल में भी कोरोना का कहर

दिल्ली के बाद महाराष्ट्र और केरल में भी कोरोना वायरस का कहर देखा जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को दिल्ली में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोरोना से दो-दो लोगों की मौत हो गयी है. वहीं केरल में कोरोना से रविवार को 4 लोगों की मौत हो गयी. छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या भी इसी राज्यों से सबसे अधिक आ रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola