Coronavirus News: भारत में कोरोना की स्थिति पर डॉ अरोड़ा की बात बेहद अहम, आप भी जानें
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Jan 2023 8:58 PM
कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ एन के अरोड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, कोरोना वैरिएंट से भारत में बहुत अधिक खतरा नहीं है. नये वैरिएंट का पैर जमाने और लोगों के संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने की संभावना बहुत कम है.
चीन सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ भारत में भी खतरा मंडराने लगा है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इसको लेकर अलर्ट मोड़ में आ गयी है. स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया गया है. एयरपोर्ट पर विदेश से लौटने वाले यात्रियों, खास कर चीन से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग को भी बढ़ा दिया गया है. इधर कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ एन के अरोड़ा ने कोरोना खतरे के बीच बड़ा बयान दे दिया है.
कोरोना वैरिएंट से बड़ा खतरा नहीं : डॉ एन के अरोड़ा
कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ एन के अरोड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, कोरोना वैरिएंट से भारत में बहुत अधिक खतरा नहीं है. नये वैरिएंट का पैर जमाने और लोगों के संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने की संभावना बहुत कम है. हालांकि उन्होंने कोरोना संक्रमण को हल्के में नहीं लेने की सलाह दी है.
यूरोपीय, उत्तरी अमेरिकी और पूर्वी एशियाई देशों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत : अरोड़ा
डॉ एन के अरोड़ा ने बातचीत में कहा, भारत में कोरोना संक्रणम की स्थिति भयावह होने की संभावना नहीं है, लेकिन यूरोपीय, उत्तरी अमेरिकी और पूर्वी एशियाई देशों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है.
Also Read: Coronavirus XBB Variant: भारत में बढ़ रहा कोरोना XBB 1.5 वैरिएंट का खतरा, अबतक पाये गये 8 मामले
Delhi | The virus is very much here but it is not intensity circulating in the country. We have stepped up our genomic surveillance & started airport screening. Whatever we have found is not that we are getting any new variants: Dr NK Arora, Chairman, COVID working group pic.twitter.com/deBIBDAY8U
— ANI (@ANI) January 10, 2023
भारत में ओमिक्रोन के जो मामले आ रहे हैं, उसे अन्य देशों में भी देखा जा सकता है : डॉ अरोड़ा
डॉ एन के अरोड़ा ने कहा, सीवेज का नमूना भी लिया गया है लेकिन हमें आने वाले सप्ताह में कोई नया प्रकार या वृद्धि की संभावना नहीं दिख रही है. भारत में हम जो ऑमिक्रॉन वैरिएंट देख रहे हैं, उसे दुनिया के किसी भी हिस्से में भी देखा जा सकता है. उन्होंने आगे कहा, भारत में जो मामले आये हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई नया वैरिएंट मिल रहा है.
पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 121 नये मामले, एक की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 121 नये मामले आये हैं. जिससे कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,319 हो गई है. जबकि दिल्ली में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,722 हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










