Coronavirus XBB Variant: भारत में बढ़ रहा कोरोना XBB 1.5 वैरिएंट का खतरा, अबतक पाये गये 8 मामले

अमेरिका में नये वैरिएंट XBB 1.5 के कारण कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जबकि चीन में भी कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे नये वैरिएंट बीएफ.7 का ही सबसे बड़ा रोल रहा है.
भारत में कोरोना के XBB 1.5 वैरिएंट का एक नया मामला पाया गया है जिससे देश में वायरस के इस वैरिएंट से संबंधित मामलों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है. भारत में कोरोना के नये वैरिएंट का दहश्त धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.
अमेरिका में XBB 1.5 वैरिएंट के कारण बढ़ रहे कोरोना के मामले
अमेरिका में नये वैरिएंट XBB 1.5 के कारण कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. जबकि चीन में भी कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे नये वैरिएंट बीएफ.7 का ही सबसे बड़ा रोल रहा है.
उत्तराखंड में नये वैरिएंट का आया नया मामला
भारतीय सार्स कोव-2 जिनोमिकी संगठन (इंसाकोग) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संबंधित स्वरूप का नया मामला उत्तराखंड में मिला, जबकि इससे पहले एक्सबीबी 1.5 वैरिएंट से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में मिला था. एक्सबीबी.1.5 स्वरूप, ओमिक्रोन एक्सबीबी स्वरूप से संबंधित है, जो ओमिक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 सब वैरिएंट का recombination है. संयुक्त रूप से एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में संक्रमण के 44 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं.
भारत के इन राज्यों में कोरोना के नये वैरिएंट बीएफ.7 के भी मामले सामने आये
इंसाकोग के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि बीएफ.7 वैरिएंट के नौ मामले पाए गए हैं, जो स्पष्ट रूप से चीन में कोविड-19 की लहर के लिए जिम्मेदार है. पश्चिम बंगाल में ओमीक्रोन उपस्वरूप बीएफ.7 के चार मामले, गुजरात और हरियाणा में दो-दो तथा ओडिशा में एक मामला दर्ज किया गया है. इंसाकोग देशभर में सार्स-कोव-2 की जिनोमिक निगरानी की रिपोर्ट देता है.
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नये मामले
चीन में भले की कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत के लिए राहत की खबर है कि यहां नये वैरिएंट की एंट्री के बावजूद नये मामलों में अधिक उछाल नहीं आयी है. ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नये मामले सामने आये हैं, जिससे संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,80,094 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,371 रह गई है. कोविड-19 से भारत में अभी तक 5,30,721 लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










