Coronavirus New Guidelines: नये साल के जश्न में पहरा! यहां बिना मास्क इंट्री नहीं, जानें नयी गाइडलाइन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Dec 2022 5:24 PM

विज्ञापन

Mumbai: A woman, wearing a face mask, walks past a coronavirus theme-based mural, in Mumbai, Wednesday, March 31, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_31_2021_000043B)

Coronavirus New Guidelines: पब, रेस्टोरेंट और बार में नये साल का जश्न मनाने के लिए मास्क अनिवार्य होगा. नये साल का जश्न रात 1 बजे से पहले खत्म हो जाएगा. जानें कोरोना की नयी गाइडलाइन कहां आयी.

विज्ञापन

Coronavirus New Guidelines: चीन सहित कई देशों में कोरोना के संक्रमण लगातार बढ़ रह हैं. इसको लेकर भारत में एहतियात बरता जा रहा है. कोरोना संक्रमण को लेकर कई बैठक केंद्र और राज्य सरकारें कर रहीं हैं. इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने जानकारी दी है कि मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. पब, रेस्टोरेंट और बार में नये साल का जश्न मनाने के लिए मास्क अनिवार्य होगा. नये साल का जश्न रात 1 बजे से पहले खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं, बस सावधानी बरतने की जरूरत है.

आगे कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि हमने संबंधित जिलों के उपायुक्तों के तहत टास्क फोर्स समितियों की स्थापना की है जो यह सुनिश्चित करेंगे कि उचित (कोविड) दिशानिर्देशों का पालन किया जाए और सभी जिलों में शिविर लगाकर (वैक्सीन का) त्वरित टीकाकरण किया जाए.

कर्नाटक कैबिनेट की बैठक

इधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि और ओमीक्रोन के सब-वैरिएंट बीएफ.7 संक्रमण को लेकर जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि सरकार सामान्य जीवन एवं आर्थिक गतिविधियों को बाधित किये बिना निवारक उपायों को लागू करेगी. कर्नाटक कैबिनेट की हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा की गयी.

Also Read: Coronavirus in China: चीनी कोरोना वैक्सीन पर खुद चीन के लोगों को भरोसा नहीं, कह रहे लोग- नहीं लगवाना
एक उच्च स्तरीय बैठक में होगी चर्चा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज में वृद्धि, इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और सांस संबंधी बीमारी के मामलों में परीक्षण को अनिवार्य बनाने आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी विषयों पर एक उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola