Coronavirus Lockdown: मॉर्निंग वॉक पर निकले तो पुलिस करवा देगी पूरा योगा, यकीन नहीं तो देखें वीडियो
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 11:26 AM
Coronavirus Lockdown: देश में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है और लोग घरों में बंद हैं. लेकिन ऐसे कुछ लोग भी हैं जो सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं.
Coronavirus Lockdown: देश में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है और लोग घरों में बंद हैं. लेकिन ऐसे कुछ लोग भी हैं जो सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों की एक तसवीर महाराष्ट्र के पुणे से आयी है जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, गुरुवार सुबह पुणे के बिबवेवाड़ी क्षेत्र में कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इनलोगों पर पुलिस की नजर पड़ी तो उन्होंने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को रोका.
#WATCH Maharashtra: Police made people, who violated lockdown for a morning walk, perform yoga in Bibvewadi area of Pune, early morning today. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/m5ooX6ixaN
— ANI (@ANI) April 16, 2020
वॉक पर निकले लोगों को रोकने के बाद पुलिस ने इन्हें पूरा योगा करवाया. लोगों के द्वारा किये जा रहे योगा का वीडियो सामने आया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आपको बता दें कि बुधवार को ही सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसमे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है, साथ ही जरूरी होने पर मास्क लगाकर घर से निकलने को कहा गया है. यदि आपके पास मास्क नहीं है तो किसी भी कपड़े से मुंह को ढ़ंके.
-खेतों में कर सकेंगे काम, बेच सकेंगे अनाज
-कृषि, बागवानी व खेतों में काम करने पर रोक नहीं
-कृषि उत्पादों की खरीद-ब्रिक्री व मंडियां होंगी चालू
-कृषि औजार की दुकानें, इससे संबंधित कस्टम हायरिंग सेंटर्स खुलेंगे
-दूध का कलेक्शन, प्रोसेसिंग, डिस्ट्रिब्यूशन रहेगा जारी
-मछलियों की पैकेजिंग और मार्केटिंग की मिली इजाजत
-पोल्ट्री फॉर्म व अन्य पशुपालन गतिविधियों पर रोक नहीं
-गौशालाएं खुलेंगी, चारे का होगा डिस्ट्रिब्यूशन
-कोल्ड स्टोरेज और वेयर हाउस सर्विस शुरू होगी
-चाय-कॉफी, रबर व काजू की प्रोसेसिंग 50% मजदूरों के साथ
-नगरीय निकाय की सीमा से बाहर के गांवों में उद्योग चालू होंगे
-गांवों में ईंट भट्टों, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में काम करने की इजाजत
-पंचायत स्तर पर सरकारी से मान्यता प्राप्त कॉमन सर्विस सेंटर खुलेंगे
-स्कूल-कॉलेज के साथ तीन मई तक ये सेवाएं बंद
-ट्रेनें, घरेलू व विदेशी उड़ानें, बस व मेट्रो रेल सेवा
-ऑटो,साइकिल, टैक्सी व कैब सेवा की इजाजत नहीं
-सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग व प्रशिक्षण संस्थान रहेंगे लॉक
-सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिमखाने, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पार्क, बार नहीं खुलेंगे
-सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक व धार्मिक व मनोरंजन समारोह की इजाजत नहीं
-आम लोगों के लिए सभी तरह के धार्मिक स्थान और इबादत की जगहें बंद रहेंगी
-एक जिले से दूसरे जिलों व राज्यों में प्रवेश पर रहेगा बैन, मेडिकल कारणों को छोड़ कर
-छूट के साथ इन नियमों का सख्ती से पालन
-सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध
-शराब, गुटखा, तंबाकू आदि की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध
-सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य
-सामाजिक दूरी के पालन के साथ ही ले सकेंगे छूट का लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










