ePaper

#Covid-19 के संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी

Updated at : 03 Mar 2020 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
#Covid-19 के संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी

#Coronavirus के संक्रमण के भारत में दो नये मामले आने के बाद इसके खतरों से बचने के लिए भारत सरकार की ओर से सतर्कता बरती जा रही है. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय और नागर विमानन विनियामक डीजीसीए की ओर से नयी एडवाइजरी जारी की गयी है. जानिये, इसमें देश के नागरिकों से किस प्रकार की अपील की गयी है...

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चीन से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मंगलवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और डीजीसीए की ओर से एडवाइजरी जारी की गयी है. इसमें भारतीय नागरिकों से चीन समेत कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा करने से बचने की अपील की गयी है. दरअसल, कोरोना वायरस के संभावित खतरों से निपटने के लिए कैबिनेट सचिव ने रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलायी थी. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, हेल्थ रिसर्च और एनडीआरएफ विभाग के अधिकारी शामिल थे.

अपने नये ट्रेवल एडवाइजरी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय चीन की यात्रा करने से बचें. अगर यात्रा करनी जरूरी हो, तो चीन से लौटने के बाद उन्हें अलग रखा जा सकता है. अगर कोई 15 जनवरी 2020 से चीन यात्रा पर गया है या लौटा है, तो उसे अलग रखा जा सकता है. वहीं, गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, ई-वीजा पर चीन में रहने वाले अन्य देशों के नागरिकों की भारत की यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है.

उधर, भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर डीजीसीए ने मंगलवार को सभी एयरलाइन और हवाई अड्डों को चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सर्जिकल मास्क और दस्ताने देने के साथ टर्मिनल पर हाथ धोने के कई स्थान बनाने जैसे विशेष कदम उठाने का आदेश दिया है. विमानन नियामक डीजीसीए ने सभी हवाई अड्डों और एयरलाइनों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि दक्षिण कोरिया, जापान और इटली से आने वाले विमान विसंक्रमण की प्रक्रिया से होकर गुजरें. यह प्रक्रिया दूसरी यात्रा के लिए यात्रियों के उसमें चढ़ने से पहले पूरी की जाए.

डीजीसीए ने एक सर्कुलर में कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (आने-जाने वाली दोनों) से जुड़े हवाई अड्डे के ग्राउंड स्टाफ के पास निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई-जैसे की मास्क और दस्ताने) होने चाहिए और प्रत्येक उड़ान के बाद इनका उचित निस्तारण किया जाना चाहिए. उसने कहा कि पीपीई में सर्जिकल मास्क, दस्ताने, एक बार इस्तेमाल होने वाले जूते के कवर जैसे सुरक्षात्मक उपकरण आते हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola