Coronavirus in India: फुल स्पीड में कोरोना, एक दिन में 18.9 फीसदी बढ़े नये संक्रमित, 441 लोगों की मौत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jan 2022 10:06 AM
Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 82 हजार 9 सौ 70 नए मामले सामने आये. वहीं कोरोना की चपेट में आकर 441 लोगों की मौत हो गई. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 लाख 30 हजार हो गई है. जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 87 हजार पार कर गई है.
Coronavirus India: बीते दिनों की कमी के बाद आज फिर कोरोना फुल स्पीड में आ गया है. बुधवार को जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार फिर बेकाबू होती दिखी. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 82 हजार 9 सौ 70 नए मामले सामने आये. वहीं कोरोना की चपेट में आकर 441 लोगों की मौत हो गई.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज के मामलों को लेकर देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 लाख 30 हजार हो गई है. जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 87 हजार पार कर गई है. वहीं, कोरोना से जंग जीतकर एक लाख 88 हजार से ज्यादा मरीज अपने घरों को लौट गए हैं.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,82,970 नए मामले आए और 1,88,157 रिकवरी हुईं और 441 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। #COVID19
सक्रिय मामले: 18,31,000
कुल रिकवरी: 3,55,83,039
कुल मौतें: 4,87,202
कुल वैक्सीनेशन: 1,58,88,47,554
ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,961 pic.twitter.com/hFAEoxf9XA— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले: देश में कोरोना के साथ-साथ ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़ रहे हैं. देश में अबतक कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 15.13 फीसदी हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं. यहां महामारी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है.
महाराष्ट्र में आम लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. मुंबई पुलिस के मुताबिक बीते 24 घंटों में मुंबई में 28 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,666 हो गई है, मतलब 10 हजार 6 सो 66 पुलिसकर्मी अब तक पॉजिटिव हो चुके हैं. वहीं, कुल 127 पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत हो गई है.
इसके अलावा पुणे में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. मुंबई के अलावा पुणे में भी पुलिसकर्मी तेजी से कोरोना से संक्रमित हो रहे है. मंगलवार को पुणे शहर में 21 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए. शहर में संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 504 हो गई है. कई पुलिसकर्मियों की टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई है. उम्मीद की जा रही है कि उनकी रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
Also Read: Omicron Coronavirus LIVE Updates: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,82,970 नए मामले
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










