Live Updates

Corona India News : मुंबई में कोरोना के 8,479 नए केस और 53 मौतें, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जानिए क्या है स्थिति

Updated:
विज्ञापन

Kanyakumari: A health worker, wearing PPE, sanitises a SETC bus as coronavirus cases surge across the country, at Nagercoil in Kanyakumari district, Tuesday, April 13, 2021. (PTI Photo)(PTI04_13_2021_000030B)

Corona Live : देश में कोरोना का संक्रमण (coronavirus in india) लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले तीन दिनों से दो लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. जहां दिल्ली में वीकेंड लाकडाउन जारी है. वहीं यूपी में भी बीती रात से 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है. कोरोना (bihar, Jharkhand ,up, mp ,delhi, Maharashtra, Bengal record new corona case )से संबंधित खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 25,462 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 29.74%

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,462 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, 20,159 लोग डिस्चार्ज किए गए और 161 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. वहीं, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 29.74 प्रतिशत है. राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 74,941, कुल डिस्च���र्ज 7,66,398 और कुल मृत्यु 12,121 दर्ज हुई है.

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सामने आए 10,723 नए मामले, 42 मौतें दर्ज

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,723 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, 5,925 लोगों को डिस्चार्ज किए जाने के साथ ही 42 मौतें दर्ज हुई है. वहीं, राज्य में अब तक कोरोना के कुल 9,91,451 मामले प्रकाश में आए है. साथ ही सक्रिय मामले 70,391, कुल डिस्चार्ज 9,07,947 और कुल मृत्यु 13,113 दर्ज हुई है.

गुजरात में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 10,340 नए केस

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,340 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 3,981 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के साथ ही 110 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 4,04,561 हो गयी है. जबकि, कुल डिस्चार्ज 3,37,545, सक्रिय मामले 61,647 और कुल 5,377 मौतें हो चुकी है.

मुंबई में कोरोना के 8,479 नए केस और 53 मौतें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को कोरोना के 8,479 नए मामले सामने आए है और 53 मौतें दर्ज की गई है. वहीं, मुंबई में अब तक कोरोना से 12,347 लोगों की मौतें हो चुकी है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 87,698 हो गयी है.

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 19,067 नए मामले आए सामने

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 19,067 नए मामले सामने आए हैं. जबकि, 4,603 लोग डिस्चार्ज किए गए है और 81 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. इसके साथ ही कर्नाटक में कोरोना के कुल 11,61,065 मामले हो गए है. वहीं, कुल डिस्चार्ज 10,14,152, कुल मृत्यु 13,351 और सक्रिय मामले 1,33,543 हो गए है.

पूरे यूपी में सेनिटाइजेशन का काम शुरू

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि रविवार को पूरे प्रदेश में सेनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया. यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो बाहर से प्रवासी लोग आ रहे हैं उन्हें क्वारंटीन में रखेंगे. उन सभी का टेस्ट कराया जाएगा. पॉजिटिव आने पर उनका क्वारंटीन सेंटर में इलाज किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola