कोरोना वॉरियर्स को लेकर केंद्र को घेरने की कोशिश, राहुल गांधी ने फिर बोला हमला

Updated at : 18 Sep 2020 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स को लेकर केंद्र को  घेरने की कोशिश, राहुल गांधी ने फिर बोला हमला

राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने कोरोना मामले एक बार फिर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. क्योंकि सरकार के पास कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले और इससे (Corona warriors data) जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मी और डॉकटर्स का आंकड़ा नहीं है. इसे लेकर राहुल गांधी ने एक वेबसाइट की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार! थाली बजाने, दिया जलाने से ज़्यादा ज़रूरी हैं उनकी सुरक्षा और सम्मान. मोदी सरकार, कोरोना वॉरियर (corona warrior) का इतना अपमान क्यों?.

दरअसल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में दिए अपने लिखित बयान में बताया था कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है. इस तरह का डाटा केंद्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नहीं रखता है. इसलिए उनके पास कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले और इससे जान गवानें वाले स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर्स का आंकड़ा नहीं है.

राज्यसभा में सासंद बिनॉय विश्वम के सवाल पर जवाब देते हुए अश्विनी कुमार चौबे ने बताया था कि कुल 155 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है. इनमें 64 चिकित्सक और 32 नर्सिंग स्टाफ हैं, जबकि 14 आशा वर्कर हैं जबकि 45 और स्वास्थ्यकर्मी हैं.

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लॉकडाउन में मजदूरों के प्रवास को लेकर सरकार पर हमला बोला था. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन के दौरान कितने प्रवासी मज़दूरों की मौत हुई और कितने लोगों की नौकरियां चली गयीं. इस मामले में कांग्रेस ने सदन में चर्चा की भी मांग की थी.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हाँ मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई, उनका मरना देखा ज़माने ने,एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई.’ राहुल ने आगे लिखा कि मोदी सरकार नहीं जानती है कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूर मरे.

वहीं भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. आज स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 96,424 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 52,14,678 हो गयी है. इनमें से संक्रिय मामलों की संख्या 10,17,754 है, जबकि 41,12,552 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1174 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 84,372 हो गयी है.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola