Coronavirus 2021, Live Updates: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित
Corona Virus Live Updates, Covid 19, Latest Updates, Hindi News: देश में कोरोना (Corona Virus) की दूसरी लहर अब डराने लगी है. कोरोना संक्रमितों (Corona Patients) का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (COVID19) के 47,262 नए मामले सामने आए है. नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,34,058 हो गई है. वहीं, इस साल पहली बार कोरोना से मरने वालों की संख्या 275 पहुंची है. अबतक कोरोना से कुल 1,60,441 लोगों की जान जा चुकी है.
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
हरियाणा में कोरोना का खौफ, सार्वजनिक होली पर रोक
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली की नयी गाइडलाइन जारी की गयी है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया, हरियाणा सरकार ने कोरोना के मद्देनजर होली का त्योहार सार्वजनिक तौर पर मनाने पर रोक लगाई है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. देश में आज कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए. बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के बीड में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है. जबकि, औरंगाबाद, नागपुर, अकोला, परभणी में पहले से ही लॉकडाउन लगा हुआ है.
मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी होली
कोरोना के कारण बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने की अनुमति नहीं दी है. नगर निकाय ने एक निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर प्रतिबंध लगाई है. साथ ही बीएमसी ने यह भी कहा है कि अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसपर महामारी रोग अधिनियम, 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली में होली और अन्य त्योहारों के सार्वजनिक समारोह पर रोक
दिल्ली में होली और अन्य त्योहारों के दौरान सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे. मुख्य सचिव विजय देव ने निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा. यानी इस बार होली, शब ए बारात, नवरात्रि जैसे त्योहारों में भीड़ इकट्ठी नहीं होगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए