Live Updates

Corona News Updates: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 62,194 नए केस, सक्रिय मामलों में बड़े राज्यों में मध्य प्रदेश सबसे पीछे : शिवराज सिंह

Updated:
विज्ञापन

Corona Live Latest News : कोरोना की दूसरी लहर में भारत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बुधवार को एक दिन में 4.12 लाख से अधिक नए केस और करीब चार हजार मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,12,262 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,10,77,410 हुई. इस दौरान 3,980 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,30,168 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 62,194 नए केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,194 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि में 63,842 डिस्चार्ज और 853 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, कुल मामले 49,42,736, कुल रिकवरी 42,27,940, कुल मृत्यु 73,515 और सक्रिय मामले 6,39,075 दर्ज हुई है.

पिछले 24 घंटों में गुजरात में 12,545 नए मामले

पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोरोना के 12,545 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस दौरान 13,021 डिस्चार्ज और 123 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, प्रदेश में सक्रिय मामले 1,47,525, कुल मामले 6,45,972, कु मृत्यु 8,035 और कुल डिस्चार्ज 4,90,412 दर्ज हुए है.

केरल में पिछले 24 घंटे में 42,464 नए मामले

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,464 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस दौरान 27,152 रिकवरी और 63 मौतें दर्ज की गई है. जबकि, सक्रिय मामले 3,90,906, मृत्यु 5,628 और कुल रिकवरी 13,89,515 दर्ज हुई है.

सक्रिय मामलों में बड़े राज्यों में मध्य प्रदेश सबसे पीछे : शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘किल कोरोना-2 अभियान’ के संबोधन में कहा कि प्रदेश में जनता कर्फ्यू लगाया गया. सभी के सहयोग से अब हम सक्रिय मामलों में बड़े राज्यों में सबसे पीछे हैं. हमारा पॉजिटिविटी रेट लगातार गिरता जा रहा है. यह 25% से घटकर 18.5% तक पहुंच गया है.

प्रधानमंत्री ने आज देश में कोरोना की स्थिति की व्यापक समीक्षा की

प्रधानमंत्री ने आज देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की व्यापक समीक्षा की. पीएम मोदी को उन बारह राज्यों में जहां 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं, विस्तृत जानकारी दी गई. जिन जिलों में बिमारी के चलते अधिक मृत्यु दर्ज की जा रही हैं, उससे भी उन्हें अवगत कराया गया.

यूपी में सक्रिय मामलों में 50 हजार से ज्यादा की कमी

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों में 50 हजार से ज्यादा की कमी आई है. 30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय मामले थे, जो अब 2,59,844 रह गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola