Constitution Day: राहुल गांधी बोले- जो भी दलितों, आदिवासियों की बात करता है, उसका माइक बंद हो जाता है, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi video

Rahul Gandhi video

Constitution Day: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संविधान दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद हो गया. इसपर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने जबरदस्त तंज कसा.

विज्ञापन

Constitution Day: राहुल गांधी जब बोल रहे थे तब कुछ देर के लिए बिजली कट गई. जिससे उनका माइक बंद हो गया. इसपर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, इस देश में पिछले 3,000 सालों से जो भी दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, गरीबों की बात करता है, उसका माइक बंद कर दिया जाता है. जब माइक बंद हुआ, तो बहुत से लोग आए और मुझसे कहा कि जाकर बैठ जाओ. मैंने कहा कि मैं बैठूंगा नहीं, मैं खड़ा रहूंगा, जितना चाहो माइक बंद कर लो, मैं जो बोलना चाहता हूं बोलूंगा. यहां पीछे रोहित वेमुला की फोटो है, वह बोलना चाहता था लेकिन उसकी आवाज छीन ली गई.्तार

संविधान की प्रति लहराकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

लकटोरा स्टेडियम में संविधान दिवस कार्यक्रम में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, क्या इसमें (संविधान में) सावरकर जी की आवाज है? क्या इसमें कहीं लिखा है कि हिंसा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, लोगों को मारा जाना चाहिए या झूठ का इस्तेमाल करके सरकार चलानी चाहिए? यह सत्य और अहिंसा की किताब है. कुछ दिन पहले हमने तेलंगाना में जाति जनगणना का काम शुरू किया और यह नौकरशाही का काम नहीं है. पहली बार तेलंगाना में जाति जनगणना को सार्वजनिक किया गया है. तेलंगाना के लोगों ने जनगणना की रूपरेखा तैयार की है. भविष्य में जहां भी हमारी सरकार आएगी, हम वहां जाति जनगणना करेंगे.

Also Read: Constitution Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ

एससी, एसटी, पिछड़ों के सामने दीवार खड़ी कर रहे हैं मोदी और आरएसएस: राहुल

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के सामने दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस चाहे कुछ भी कर लें, देश में जाति जनगणना और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा तोड़ने का काम होकर रहेगा.

पीएम मोदी ने संविधान को नहीं पढ़ा

राहुल गांधी ने दावा किया कि इस बात की गारंटी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को नहीं पढ़ा है, क्योंकि यदि उन्होंने पढ़ा होता तो वह वो काम नहीं करते जो रोजाना करते हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola