कांग्रेस के ‘गायब’ पोस्टर पर सियासी तूफान, BJP ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Apr 2025 2:30 PM

विज्ञापन

Congress release POSTER OF PM NARENDRA MODI CAPTION IT GAYAB

Congress Release Poster Of PM: कांग्रेस की तरफ से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विवादित पोस्टर शेयर किया गया है. इसमें नरेंद्र मोदी के सिर और पैरों को गायब कर दिया गया है, जिसको लेकर बीजेपी के नेताओं का कांग्रेस पर गुस्सा फूट रहा है. कई नेताओं ने तो बयान देते हुए कांग्रेस की इस हरकत के पीछे पाकिस्तान का हाथ बता दिया है.

विज्ञापन

Congress Release Poster Of PM: पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 28 अप्रैल को एक विवादित पोस्टर जारी किया है. पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर और पैरों को गायब कर दिया गया है. साथ ही सिर की जगह पर बड़े अक्षरों में “गायब” लिखा हुआ है. यह पोस्टर सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. कांग्रेस ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘जिम्मेदारी के समय- गायब’.

पोस्टर को लेकर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं

कांग्रेस के इस नए पोस्टर पर भाजपा के कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. भाजपा ने सीधे तौर पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि कांग्रेस की इन हरकतों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. भाजपा के एमपी अनुराग ठाकरे ने कहा कि ‘कांग्रेस ये सब करने के लिए शायद सीधा पाकिस्तान से ऑर्डर लेती है. कांग्रेस बस पाकिस्तान की बोली बोलती है. उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं की क्या मजबूरी है कि वे पाकिस्तान की बोली बोलते हैं. क्या वे पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं?’

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अधिवक्ता गौरव भाटिया का बयान

इस विवादित पोस्टर को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अधिवक्ता गौरव भाटिया का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यह बहुत ही दुखद और चिंताजनक बात है. कांग्रेस एक भारतीय राजनीतिक पार्टी होने के बाद भी बार-बार ऐसी हरकतें कर रही है.

बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का बयान

वहीं बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान से ऑर्डर ले रही है. कांग्रेस पार्टी के इस ट्वीट को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री कोट कर रहे हैं. कांग्रेस और पाकिस्तान के आतंक डिप्लोमेट की साझेदारी चल रही है.

यह भी पढ़े: India Statement in UN: भारत ने UN में पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां, खुल गई आतंक फंडिंग नीति की पोल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola