Congress Presidential Polls: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म, 19 अक्टूबर को आयेगा फैसला

Updated:
विज्ञापन
Congress Presidential Polls: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म, 19 अक्टूबर को आयेगा फैसला

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया. कुल मिलाकर 96% मतदान हुआ. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. 3 मतपेटियां प्राप्त हुई हैं. 87 लोगों ने एआईसीसी दिल्ली में मतदान किया.

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार 17 अक्टूबर को समाप्त हो गया. पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के भाग्य मतपेटी में बंद हो गये हैं. 19 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम आयेगा और कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा.

96 प्रतिशत हुआ मतदान

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया. कुल मिलाकर 96% मतदान हुआ. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. 3 मतपेटियां प्राप्त हुई हैं. 87 लोगों ने एआईसीसी दिल्ली में मतदान किया. मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी के अनुसार हुई. वह इससे संतुष्ट हैं.

मतदान के लिए बनाय गये थे 68 बूथ

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस मुख्यालय समेत लगभग 68 मतदान बूथों बनाये गये थे. जिसमें कांग्रेस के नौ हजार से अधिक डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) ने मतदान किया.

Also Read: राहुल गांधी रोक दें भारत जोड़ो यात्रा, जानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्यों कही ये बात

सोनिया, प्रियंका गांधी और मनमोहन ने दिल्ली में डाला वोट

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया. मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं.

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कंटेनर में किया मतदान

पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित कंटेनर वाले विश्राम शिविर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला. उनके साथ वहां उन लगभग 40 नेताओं ने भी मतदान किया, जो उनके साथ इस यात्रा में ‘भारत यात्री’ हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों ने ट्वीट कर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं. थरूर ने ट्वीट किया, मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके प्रति सम्मान और कांग्रेस की सफलता के प्रति दोनों के साझा समर्पण को व्यक्त किया. वहीं खड़गे ने ट्वीट कर कहा, शशि थरूर जी को मेरी शुभकामनाएं. हम दोनों कांग्रेस की मजबूती के लिए लड़ रहे हैं, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए पहले से मजबूत और बेहतर राष्ट्र का निर्माण किया जा सके.

137 साल के इतिहास में छठी बार हुआ अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं. पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ. चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola