Congress President Election: प्रचार अभियान में जी जान से जुटे शशि थरूर, कर रहे ताबड़तोड़ सभाएं
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Oct 2022 6:29 PM
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शशि थरूर ने कहा कि वो युवाओं का समर्थन पाकर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि, युवा भारत का नेतृत्व करने के लिए एक कायाकल्प कांग्रेस बनाने के इस साहसिक कार्य में हमें सभी का साथ देना होगा.
Congress President Election: कांग्रेस सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा है कि वो युवाओं का समर्थन पाकर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि वो किसी भी युवा या बुजुर्ग के समर्थन को नहीं छोड़ रहे हैं. थरूर ने ये भी कहा कि युवा भारत का नेतृत्व करने के लिए एक कायाकल्प कांग्रेस बनाने के इस साहसिक कार्य में हमें सभी का साथ देना होगा.
I'm very happy to have support of young people in the party…I'm not turning away any support be it young or old. We need everyone to join us in this adventure of making a rejuvenated Congress to lead young India: Shashi Tharoor, Cong MP & candidate for party's presidential poll pic.twitter.com/xP2jAao95B
— ANI (@ANI) October 6, 2022
कार्यकर्ताओं को धोखा नहीं दूंगा: इससे पहले मंगलवार को सांसद शशि थरूर ने कहा था कि वो अध्यक्ष पद के चुनाव से अपना नाम वापस नहीं लेंगे. उन्होंने कहा था कि अगर वो अपना नाम वापस लेते हैं तो यह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ धोखा होगा जो उन्हें समर्थन देते आये हैं. शशि थरूर ने बताया था कि कुछ लोग चाहते हैं कि वो चुनाव से अपना नाम वापस ले लें. थरूर ने बताया था कि कुछ नेता राहुल गांधी से इस मामले में मिले भी थे, हालांकि थरूर ने साफ कर दिया कि वो अपना नाम वापस नहीं लेंगे.
थरूर-खड़गे में होगी टक्कर: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच टक्कर होनी है. अगर दोनों में से किसी ने चुनाव से अपना नाम वापस नहीं लिया तो 17 अक्टूबर को चुनाव होगा. चुनाव में खड़गे को पार्टी का पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा है. आलाकमान के भी वे बेहद नजदीक है. इससे इतर थरूर जी 23 ग्रुप के नेता है.
थरूर कर रहे हैं ताबड़तोड़ सभाएं: अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शशि थरूर बेहद सक्रिय हो गये है. नामांकन के बाद से वो ताबड़तोड़ सभा करने में जुटे हैं. उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत नागपुर से की थी. इसके बाद वो केरल में कई जगहों पर सभा कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसी कड़ी में अभी वो चेन्नई में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










