Congress Protest: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का पकड़ा कॉलर, जाने क्या है पूरा मामला

Updated at : 16 Jun 2022 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
Congress Protest: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का पकड़ा कॉलर, जाने क्या है पूरा मामला

तेलंगाना में प्रवर्तन निदेशालय के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया. इस मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

विज्ञापन

तेलंगाना में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी (Congress leader Renuka Chowdhury) ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया. इस मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. दरअसल राहलु गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ को लेकर देशभर में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे है. गुरुवार को भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन देख गया.


पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला

जानकारी के मुताबिक रेणुका चौधरी और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पंजागुट्टा पुलिस के इंस्पेक्टर निरंजन रेड्डी ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा, 151, 140, 147, 149, 341, 353 के तहत मामला दर्ज हुआ है. वहीं, रेणुका चौधरी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान वे मुझे धक्का दे रहे थे, मेरे पैर में समस्या है. मैं अपना संतुलन खो रही थी इसलिए मैं पुलिसकर्मी पर गिर पड़ी. उन्होंन कहा कि मै पुलिसकर्मी से माफी मांगूंगी. लेकिन मुझे पुलिस से उम्मीद है कि हमारे साथ बदसलूकी करने के लिए मुझसे माफी मांगे.

कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

गुरुवार को राजभवन के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई द्वारा राजभवन चलो के आह्वान के तहत पुलिस ने प्रदर्शनकारियों द्वारा राजभवन की घेराबंदी करने के प्रयास को विफल कर दिया. लोगों को राजभवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष और पार्टी सांसद ए रेवंत रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कई अन्य को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है.

Also Read: अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा- ईडी ने राहुल गांधी के साथ किया अमानवीय व्यवहार

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola