गुजरात चुनाव 2022 : कांग्रेस MLA को भाजपा कैंडिटेट ने तलवार लेकर दौड़ाया, जंगल में छिपकर बचायी जान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Dec 2022 11:28 AM

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : मैं अपने मतदाताओं के पास जा रहा था, तभी मेरे ऊपर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार लाधू पारघी के साथ लालकृष्ण बराड़ और उनके भाई वदन हमला किया. जानें विधायक कांति खराड़ी ने क्या कहा

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में दांता विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक कांति खराड़ी को लेकर जो खबर चल रही है, उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. जानकारी के अनुसार कांति खराड़ी करीब ढाई घंटे बाद सुरक्षित मिल गये हैं. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार लाधू पारघी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

तलवार से हमला

इस बाबत कांति खराड़ी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की और बताया कि मैं अपने मतदाताओं के पास जा रहा था, तभी मेरे ऊपर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार लाधू पारघी के साथ लालकृष्ण बराड़ और उनके भाई वदन हमला किया. वे अपने साथ हथियार ले जा रहे थे और मुझ पर तलवार से हमला किया. आगे कांति खराड़ी ने कहा कि हमारी गाड़ी से हम बामोदरा फोर-वे से जा रहे थे, उसी वक्त भाजपा प्रत्याशी ने हमारा रास्ता रोक लिया, उसके बाद हमने लौटने का फैसला किया. इसके बाद वहां कुछ और लोग पहुंचे और हम पर हमला कर दिया.

कांति खराड़ी जान बचाने के लिए भागे

कांति खराड़ी ने कहा कि जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं अपने क्षेत्र में चुनाव की वजह से जा रहा था. मैंने देखा कि वहां का माहौल गर्म था इसलिए मैंने वहां से निकलने का फैसला किया. जब हमारी कार वापस आ रही थी, तो कुछ कारों ने हमारा पीछा किया. उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार (दांता निर्वाचन क्षेत्र से) लाटू पारघी और 2 अन्य लोग हथियारों के साथ नजर आ रहे थे. हमने सोचा कि हमें अपना बचाव करना चाहिए. इसलिए हम 10-15 किमी तक दौड़े और 2 घंटे तक हम जंगल में ही रुके रहे.

Also Read: Gujarat Elections 2022 Voting Live: पीएम मोदी के बाद अमित शाह ने डाला वोट
राहुल गांधी का ट्वीट

आपको बता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के आदिवासी नेता और दांता विधानसभा प्रत्याशी, श्री कांतिभाई खराडी पर BJP के गुंडों ने जानलेवा हमला किया और अब वो लापता हैं. कांग्रेस ने EC के अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की तैनाती की मांग की थी, मगर आयोग सोया रहा. भाजपा सुन ले – न डरे हैं, न डरेंगे, डट कर लड़ेंगे.

मतदान जारी

गौर हो कि दांता अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए आरक्षित सीट है और कांग्रेस से खराडी और भाजपा से लधुभाई पारघी इस सीट से चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर आज मतदान हो रहा है. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीट पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola