Manmohan Singh : एम्स पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत का हाल जाना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि वे बुखार होने के बाद अस्पताल में भरती हुए हैं. उन्हें लगातार दो दिनों तक बुखार होने के बाद डाक्टरों ने अस्पताल में भरती होने की सलाह दी है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत का जायजा लेने के लिए आज एम्स पहुंचे. उन्होंने डाक्टरों से मिलकर मनमोहन सिंह की तबीयत का हालचाल जाना. उसके बाद वे मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर से भी मिले और उनसे तबीयत के बारे में पूछा.

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कल शाम एम्स में भरती हुए हैं. एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि वे बुखार होने के बाद अस्पताल में भरती हुए हैं. उन्हें लगातार दो दिनों तक बुखार होने के बाद डाक्टरों ने अस्पताल में भरती होने की सलाह दी है. अभी उनकी अस्पताल में स्थिति स्थिर है और वरिष्ठ डाक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं.

Also Read: 10वीं -12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन तरीके से होगी, CBSE ने कहा-18 तारीख को घोषित की जायेगी परीक्षा तिथि

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola