Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, परिवार का बधाया ढांढस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार वालों से मिलने के लिए उनके पैतृक गांव मूसा पहुंचे. यहां राहुल ने सबका ढांढस बधाया. बता दें कि पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के गांव जाकर उनके परिवार से मुलाकात की. इस दौरान पटियाला में उनका काफिला भटक गया. जिससे उन्हें गांव मूसा पहुंचने में देर हुई.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पहले ही मूसेवाला के माता-पिता से मिल चुके हैं. प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी उनसे मिलने जा चुके हैं. इस दौरान मूसेवाला के पिता काफी भावुक हो गए. जिसके बाद अमित शाह ने कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया.
#WATCH | Punjab: Congress leader Rahul Gandhi arrives at the residence of late singer and party leader Sidhu Moose Wala at his village Moosa in Mansa. pic.twitter.com/TpXDopNVHC
— ANI (@ANI) June 7, 2022
पंजाब के मानसा जिले में पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. राज्य सरकार की ओर से मूसेवाला की सुरक्षा हटाए जाने जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी. इस हमले में मूसेवाला के चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए थे. वे दोनों मूसेवाला के साथ जीप में ही मौजूद थे. मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से वापस ले ली थी. पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ होने की बात कही थी. गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
Also Read: Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह नहीं लड़ेंगे कोई चुनाव, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान
आपको बता दें कि मूसेवाला 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे. उन्होंने इस सीट से चुनाव भी लड़ा था. जिसमें वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला से हार गए थे. पंजाब विधानसभा चुनाव में विजय सिंगला को कुल 1 लाख 23 हजार वोट मिले थे. जबकि सिद्धू मूसेवाला 36,700 वोट मिले थे. हालांकि इसके बावजूद इनकी लोगों के बीच काफी फैन-फॉलोइंग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




