राहुल गांधी के ऐब्स और बाइसेप्स की तसवीरें हो रही हैं वायरल, कई नेता भी हुए मुरीद

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) मछुआरों के जीवन को करीब से देखने और समझने के लिए पिछले दिनों केरल के कोल्लम पहुंचे थे. राहुल गांधी मछुआरों के साथ नौका में सवार होकर समुद्र में गए और जब जाल डाला गया, तो वह भी बाकी मछुआरों के साथ पानी में कूद गये. इसका वीडियो सामने आया था.

विज्ञापन

कांग्रेस (congress) के पूर्व अध्यक्ष और वयनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी (rahul gandhi) की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहो रही है. इस तसवीर में राहुल गांधी के भींगे हुए नजर आ रहे हैं और उनके ऐब्स दिख रहे हैं. इस तसवीर को कांग्रेस के कई नेताओं ने भा शेयर कर राहुल गांधी ऐब्स की तारीफ की है. बता दें कि कांग्रेस नेता की यह तसवीर केरल दौरे की है जहां वह मछुआरों के साथ समुद्र में तैरते नजर आये थें.

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मछुआरों के जीवन को करीब से देखने और समझने के लिए पिछले दिनों केरल के कोल्लम पहुंचे थे. राहुल गांधी मछुआरों के साथ नौका में सवार होकर समुद्र में गए और जब जाल डाला गया, तो वह भी बाकी मछुआरों के साथ पानी में कूद गये. इसका वीडियो सामने आया था. वे तट पर पहुंचने से पहले करीब 10 मिनट तैरते रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीर उसी समय की है.

Also Read: VIDEO: सपना चौधरी के गाने पर SP और इंस्पेक्टर के धमाकेदार डांस ने जीता लोगों का दिल, आये मजेदार कमेंट्स

इस तसवीर में दिख रहे राहुल गांधी के ऐब्स के कांग्रेस के कई नेता भी मुरीद हो गये हैं और उन्होंने इसे ट्वीट किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला ने इस तसवीर के साथ ट्वीट कर लिखा कि इस तस्वीर को गौर से देखिए, राहुल के भी ऐब्स हैं. यह उनके समुद्र में तैराकी के बाद की तस्वीरें हैं. वहीं बॉक्सर से नेता बने विजेंदर सिंह ने भी इसे शेयर किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि एक बॉक्सर के ऐब्स, लोगों का एक निडर और युवा नेता, राहुल गांधी.

बता दें कि पिछले दिनों केरल दौरे पर थें. जहां वह मछुआरों की जिंदगी को समझने के लिए उनके साथ वक्त बिताये थें. उन्होंने मछुआरों के साथ समुद्र में तैराकी भी की थी. वायरल हो रही तसवीर उसी समय की है जब समुद्र से निकलने के बाद वो किनारे पर गीले कपड़े बदल रहे थे. इस तसवीर में उनके बाइसेप्स और ऐब्स नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola