राम मंदिर ट्रस्ट बैठक पर कांग्रेस का हमला, दिग्विजय ने VHP-RSS को घेरा

Author Satyendra Giri|Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन
 कांग्रेस  नेता दिग्विजय सिंह ( स्रोत-सोशल मीडिया )

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ( स्रोत-पीटीआई)

Theft of Ram Mandir donations : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद VHP और RSS पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने 2021 से मंदिर के नाम पर चंदा चोरी का आरोप लगाया और SIT जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

Theft of Ram Mandir donations : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर जोरदार हमला बोला है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की बैठक से पहले ही तय था कि कोई नतीजा नहीं निकलेगा, बस सिर्फ इस्तीफे लिए जाएंगे और उन्हें स्वीकार कर लिया जाएगा.

राम मंदिर आंदोलन में चंपत राय की नहीं है कोई भूमिका

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एक-दूसरे के बिना काम नहीं कर सकते. उन्होंने दावा किया कि चंपत राय, अशोक सिंघल के बेहद करीबी रहे हैं और उन्हें VHP से RSS की भूमिका में लाया गया था. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान चंपत राय कहां थे. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान गोली लगने वाले संतोष दुबे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि चार गोलियां खाने वाले कार्यकर्ता ( संतोष दुबे ) को आज पूरी तरह भुला दिया गया, जबकि उसी ने मंदिर में हुई चंदा चोरी और कथित अनियमितताओं को उजागर किया है.


VHP-RSS लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करते

कांग्रेस नेता सिंह ने कहा कि वैचारिक रूप से मैं विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूरी तरह खिलाफ हूं, क्योंकि VHP और RSS देश के लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करते. उन्होंने कहा कि भारत सभी नागरिकों का देश है और किसी एक विचारधारा की जागीर नहीं है.

2021 से चंदे की चोरी, SIT सिर्फ दिखावा

कांग्रेस एमपी दिग्विजय सिंह ने 2021 से मंदिर के नाम पर मिले चंदा चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के बाद पूरे VHP और RSS के लोग आरोपियों को बचाने में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच के लिए SIT तो बनाई गई है, लेकिन उसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के उन्हीं अधिकारियों को रखा गया है, जिनसे निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद करना मुश्किल है. कांग्रे नेता सिंह ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के मंदिर के नाम पर जो कुछ हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है.

यह भी पढ़ें-दिल्ली हाई कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के X अकाउंट को अनब्लॉक करने का दिया आदेश


विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola