CM Rekha on Atishi: सीएम रेखा गुप्ता का आतिशी पर जोरदार पलटवार, कहा- 'हमारी सरकार है हमें काम करने दीजिए'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Feb 2025 4:37 PM

विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

CM Rekha on Atishi: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी नेता आतिशी के एक सवाल पर जोरदार पलटवार किया है. रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार है हमें काम करने दीजिए.

विज्ञापन

CM Rekha on Atishi: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेख गुप्ता ने पूर्व सीएम आतिशी पर जोरदार पलटवार किया है. सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी की कटाक्ष का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में अब हमारी सरकार है, हमें काम करने दीजिए. सीएम रेखा ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया, इसके बाद आम आदमी पार्टी सत्ता में रही लेकिन, दोनों ने दिल्ली के लोगों की समस्याओं का कभी समाधान नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही आयुष्मान भारत योजना को पारित कर दिया है.

आतिशी ने दिल्ली सरकार से किया था यह सवाल

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना पर सवाल किया था. आतिशी ने पूछा था कि कैबिनेट की पहली बैठक में 2500 रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी क्यों नहीं दी गई. आतिशी नवगठित बीजेपी सरकार पर महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे को पूरा नहीं कर पाने का आरोप लगाया था. मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा था कि दिल्ली चुनाव से पहले पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया था कि पहली ही कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी जाएगी और 8 मार्च तक दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में 2,500 रुपये आ जाएंगे.

सरकार अपने सभी वादे पूरे करेगी- सीएम रेखा गुप्ता

आतिशी के सवाल पर पलटवार करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि अब हमारी सरकार है तो हमें काम करने दीजिए. दिल्ली की सीएम ने कहा है हमने जनता से जो भी वादा किया है वो सब पूरे होंगे. सीएम रेखा ने आम आदमी पार्टी नेताओं से कहा कि उन्हें अपने पार्टी के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके कई सदस्य पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं और वे चिंतित हैं क्योंकि हम अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस दौरान रेखा गुप्ता ने दावा किया कि विपक्ष उनकी सरकार की पारदर्शिता से भयभीत हो गई है. “वे डरे हुए हैं क्योंकि पहले सत्र में हम ऐसी रिपोर्ट पेश करेंगे जो पहले कभी पेश नहीं की गई. उनके कार्यों की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी.”

रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा की. पोस्ट में लिखा “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.” रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की. उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने धनखड़ के आधिकारिक आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की हैं. बता दें, रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

पढ़ें यह खबरः CM Rekha on Atishi: सीएम रेखा गुप्ता का आतिशी पर जोरदार पलटवार, कहा- ‘हमारी सरकार है हमें काम करने दीजिए’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola