ePaper

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

Updated at : 29 May 2020 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन शुक्रवार को रायपुर स्थित श्रीनारायणा अस्पताल में निधन हो गया. अजीत जोगी लंबे समय से बीमार थे. खबरों की मानें तो उन्हें 19 दिनों के अंदर तीसरी बार दिल का दौरा पड़ा था.

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन शुक्रवार को रायपुर स्थित श्रीनारायणा अस्पताल में हो गया. अजीत जोगी लंबे समय से बीमार थे. खबरों की मानें तो उन्हें 19 दिनों के अंदर तीसरी बार दिल का दौरा पड़ा था.

अजीत जोगी को दिल का दौरा पड़ने के बाद ही अस्पताल में भरती कराया गया था. अजीत जोगी के निधन की जानकारी देते हुए उनके बेटे ने ट्वीट किया लिखा, वेदना की इस घड़ी में मैं निशब्द हू.परम पिता परमेश्वर माननीय अजीत जोगी जी की आत्मा को शांति और हम सबको शक्ति दे.

साथ ही उन्होंने एक दूसरा ट्वीट भी किया जिसमें लिखा, २० वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया. केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है. माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर,ईश्वर के पास चले गए. गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा,हमसे बहुत दूर चला गया. अमित ने जानकारी भी दी कि उनके पिता का अंतिम संस्कार जन्मभूमि गौरेला में कल होगा.

Posted by: pankaj kumar pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola