चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भूपिंदर सिंह हनी को ईडी ने तीन फरवरी को गिरफ्तार किया था. उन्हें बालू के अवैध खनन के मामले में जालंधर से गिरफ्तार किया गया था. वह तीन फरवरी से अबतक न्यायिक हिरासत में ही है.
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. भूपिंदर सिंह हनी को बालू के अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
भूपिंदर सिंह हनी को ईडी ने तीन फरवरी को गिरफ्तार किया था. उन्हें बालू के अवैध खनन के मामले में जालंधर से गिरफ्तार किया गया था. वह तीन फरवरी से अबतक न्यायिक हिरासत में ही है. हाल ही में ईडी ने जानकारी दी थी कि भूपिंदर सिंह हनी ने स्वीकार किया है कि उसके कब्जे से जब्त की गयी नकदी अवैध रेत खनन के साथ-साथ ट्रांसफर और पोस्टिंग के जरिये कमाई गयी है.
ईडी ने 18 जनवरी को भूपिंदर सिंह हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी की थी और उसके परिसर से लगभग 7.9 करोड़ नकद और संदीप कुमार के पास से लगभग 2 करोड़ नकद रुपये जब्त किये थे.
गौरतलब है कि भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सरकार देश में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में सीएम कैंडिडेट घोषित किया है. हनी की गिरफ्तारी से उनकी छवि खराब हो रही है.
पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को मतगणना होगी. चुनाव से पहले सीएम पद को लेकर खूब राजनीति हुई. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू यह चाहते थे कि उन्हें सीएम पद का कैंडिडेट घोषित किया जाये, लेकिन राहुल गांधी ने अंतत: चरणजीत सिंह चन्नी को ही इस पद के लिए चुना. कैप्टन अमरिंदर सिंह के जाने के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम कुर्सी पर अपनी दावेदारी जतायी थी लेकिन वे सफल नहीं हो पाये थे.
Also Read: टाटा संस ने अगले पांच वर्षों के लिए एन चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन नियुक्त किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




